*ब्लॉक मगरलोड में जेनेरिक मेडिकल स्टोर का हुआ शुभारंभ* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*ब्लॉक मगरलोड में जेनेरिक मेडिकल स्टोर का हुआ शुभारंभ*

 *ब्लॉक मगरलोड में जेनेरिक मेडिकल स्टोर का हुआ शुभारंभ*

    



राजेंद्र साहू/मगरलोड

  छत्तीसगढ़ सरकार की नई योजना के तहत  छत्तीसगढ़ के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में जेनेरिक मेडिकल स्टोर का वर्चुअल शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम के तहत सभी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में दवाई आधी दरों पर उपलब्ध होगी इसी तारतम्य में  ब्लॉक मुख्यालय मगरलोड में जेनेरिक मेडिकल स्टोर का  शुभारंभ हुआ,।



 शुभारंभ क्षेत्र के विधायक माननीया *श्रीमती डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव* के कर कमलों से हुआ उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आम जनों की फिक्र करते हुए आम जनों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ,समस्याओं को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार जेनेरिक मेडिकल स्टोर पूरे छत्तीसगढ़ में शुभारंभ किया है जहां पर हमें दवाई, आधी कीमत पर उपलब्ध होगी जिससे यहां की जनता को कम कीमत पर अच्छी-अच्छी दवाइयां उपलब्ध होंगी जिससे आम जनों को सुविधा मिलेगी। इस नई पहल के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड एवं हमारे क्षेत्र के विधायक श्रीमती डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव छत्तीसगढ़ की सरकार, भूपेश बघेल की सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किए। कार्यक्रम में डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव विधायक सिहावा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीहू राम साहू जी ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री डाकवर सिंह साहू जी, सुरेंद्र  धन्जय विधायक प्रतिनिधि  नगर पंचायत के अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू जी पार्षद देवेंद्र साहू जी पार्षद हिरवानी ठाकुर जी, विशुन साहू जी पार्षद पप्पू सोनी जी कमलेश बंजारेसभापति,पार्षद श्रीमती वीणा सिन्हा जी , बिसुन साहू, दिलीप सोनी नगर युवा अध्यक्षऔर नगर पंचायत के महिला कमांडोज और बड़ी मात्रा में ग्रामीण जन  उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads