*ऐतिहासिक संस्कृति का धरोहर है दशहरा में झांकी प्रदर्शन : डीपेंद्र साहू* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*ऐतिहासिक संस्कृति का धरोहर है दशहरा में झांकी प्रदर्शन : डीपेंद्र साहू*

 *ऐतिहासिक संस्कृति का धरोहर है दशहरा में झांकी प्रदर्शन : डीपेंद्र साहू*



जितेंद्र महमल्ला /धमतरी

*प्रदेश साहू संघ संयुक्त सचिव डीपेंद्र साहू, सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू, जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू ने ग्राम कुरमातराई में आयोजित झांकी प्रदर्शन में उपस्थित होकर समस्त ग्राम वासियों के दिए दशहरा पर्व की बधाई*

  




 


ग्राम कुरमातराई में विगत 1958 से बाल समाज लीला मंडली के द्वारा झांकी प्रदर्शन एवं रामलीला नाटक का आयोजन एकादशी के दिन किया जाता रहा है, जिसको देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं, पूर्व वर्ष में कोरोना संक्रमण के कारण कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया था,  किंतु नये जोश के साथ इस वर्ष समिति द्वारा झांकी प्रदर्शन एवं रावण वध, पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश साहू संघ के संयुक्त सचिव डीपेंद्र साहू, सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू, जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, कार्यक्रम का आनंद लेने पहुंचे। इस वर्ष बाल समाज लीला मंडली के द्वारा दो दिवस तक दुर्गा अवतार की नाटक खेला गया उसके बाद एकादशी के दिन दशहरा पर्व पर भगवान शंकर के अवतार, कृष्ण लीला, शिव पार्वती विवाह, भगवान श्री गणेश का त्रिलोकी भ्रमण, हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी, यमलोक का दरबार की मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया गया, उसके बाद रावण वध एवं पुतला दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। डीपेंद्र साहू ने मनमोहक झांकियों को देखकर आत्मविभोर होते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक परंपरा भारतीय संस्कृति की धरोहर है, जो समिति द्वारा विगत 1958 से संचालित हो रही है, जिसको देखने आसपास के समस्त जनमानस आते हैं और इन सुंदर मनोरम झांकियों का लुफ्त उठा कर अपने धर्म संस्कृति की कथाओं का छाया चित्र के माध्यम से आनंद लेकर ग्रहण करते हैं। अधर्म पर धर्म की विजय असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा मैं समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई देता हूं। सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू में कहा कि हमारे वैदिक धर्म, हमारी संस्कृति, प्रभु श्री रामचंद्र जी के आदर्श में छुपी है, जिसको आज नन्हे-मुन्ने बाल-गोपालो के माध्यम से यहां प्रदर्शित किया जा रहा है, जो प्रशंसनीय है। जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू मनोरम झांकी दृश्य को देखने आमंत्रित करने के लिए समिति को धन्यवाद ज्ञापित किए। इस अवसर पर समीर साहू , जागरीत साहू, सरपंच पवन साहू, ऐमन साहू, प्रीतम साहू, दीनदयाल चौधरी, यक्षकुमार शेष नारायण साहू, टेकराम साहू , छम्मन साहू, दीपक वैष्णव, नानक साहू, गैंद लाल साहू शैलेंद्र सेन, राजेंद्र साहू नोमेश्वर साहू, तेजराम साहू, योकेश साहू, लाकेश साहू, सहित बड़ी संख्या में झांकी प्रदर्शन देखने हैं श्रोतागण दर्शकगण उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads