*जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू एवं चंद्रशेखर साहू ने किया खुटेरी में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू एवं चंद्रशेखर साहू ने किया खुटेरी में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ*

 *जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू एवं चंद्रशेखर साहू ने किया खुटेरी में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ*



     *राजिम:-* 

 विकासखंड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत खुटेरी में  हैप्पी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 2 रोहित साहू एवं अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 3 चंद्रशेखर साहू पहुंच कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया एवं खिलाड़ियों व आयोजन समिति हैप्पी नवयुवक मंडल को शुभकामनाएं दी। कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर यहां पहुंचे सभी अतिथियों का गांव में बाजे गाजे के साथ अभूतपूर्व स्वागत किया।



 इसके पूर्व अतिथियों द्वारा प्रतिभागी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया गया और उन्हें खेल भावना के साथ खेलने की अपील की गई। कबड्डी मैच के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि रोहित साहू ने कहा कि कबड्डी प्राचीन खेलों में से एक है जिस का महत्व आज भी बरकरार है। इस खेल का मजा खेलने वालों में से कहीं ज्यादा देखने वालों में होता है अतः आप सभी खेल का मजा लें जिससे कि खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन हो।



 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ तन व मन के लिए खेल का होना बहुत जरूरी है और उन्होंने खेल भावना के साथ खेलने के लिए खिलाड़ियों को प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इन अवसर पर विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य कीर्ति गजेंद्र निषाद,सरपँच लक्ष्मी साहू,सामाजिक कार्यकर्ता रोशन साहू एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी व खिलाड़ी गण व ग्राम के प्रमुख नागरिक ऐन सिंह हरिलाल चिंताराम भरत रमऊ हेमलाल शंकर हेमू दिनू दुष्यंत वेदप्रकाश नागेंद्र लोकनाथ टीकू हीरा लाल साहू कीर्तन पटेल परमेश्वर गंधर्व महेश साहू उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads