*कांग्रेस सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम ,अपराधियो का हौसला बुलन्द : शालिनी राजपूत* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कांग्रेस सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम ,अपराधियो का हौसला बुलन्द : शालिनी राजपूत*

 *कांग्रेस सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम ,अपराधियो का हौसला बुलन्द  :  शालिनी राजपूत*



*ड्यूटी पर जा रही प्राथमिक स्वास्थ्य* *केंद्र की नर्स का अपहरण* *होना कानून व्यवस्था करती है*


रायपुर

 भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा  प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस सत्ता में आई है तब से अपराधियों का गुंडाराज लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में ऐसा कोई दिन नहीं है जब कोई अपराध घटित नहीं हुआ हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ना तो अपराधियों पर लगाम कस रही है और ना अपराध को रोकने की कोशिश कर रही है।


भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि एक और प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण की बातें करती है तो वहीं दूसरी ओर एक महिला के साथ दहेज नहीं लाने के कारण सामूहिक दुराचार की घटना घटित होती है। उन्होंने कहा कि कवर्धा जिले की ग्राम कुंडा अंतर्गत एक महिला को दहेज नहीं लाने के कारण किसके साथ सामूहिक दुराचार किया गया वहीं कोरबा जिले की भिलाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक स्वास्थ्य कर्मी (नर्स) जब ड्यूटी करने के लिए जा रही थी तब एक वाहन में आकर कुछ युवकों ने उनका अपहरण करके ले गया। जशपुर जिले की जशपुर नगर में छात्रावास में रह रही एक छात्रा जब घर जा रही थी तब एक व्यक्ति द्वारा उसे अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुराचार किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि एक और प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के नाम पर बड़ी-बड़ी डींगे हांकती  है लेकिन यह सब कागजी ही है वास्तविकता के नाम पर प्रदेश की सरकार और प्रदेश के मुखिया अपनी कुर्सी बचाने के लिए केवल दिल्ली का दौरा ही करते हैं। 


भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के बजाए प्रदेश सरकार गुंडों को छूट दे रखे हैं आए दिन मारपीट की घटनाएं घटित हो रही है और जिसे रोकने के लिए घर पुलिस जाती है तो उसे भी धमकी देकर वहां से भगा देते हैं। उन्होंने कहा कि क्या प्रदेश सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को जल्द से जल्द बहाल करें प्रदेश में कानून व्यवस्था को व्यवस्थित करें।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads