संकुल स्तरीय पूर्व माध्यमिक स्तर पर पठन, लेखन, गणितीय कौशल, हस्तपुस्तिका निर्माण प्रतियोगिता सम्पन्न
संकुल स्तरीय पूर्व माध्यमिक स्तर पर पठन, लेखन, गणितीय कौशल, हस्तपुस्तिका निर्माण प्रतियोगिता सम्पन्न
पोंड-चंपारण
संकुल केंद्र पोंड में संकुल स्तरीय पूर्व माध्यमिक स्तर पर पठन, लेखन, गणितीय कौशल, हस्तपुस्तिका निर्माण प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। पठन में प्रथम स्थान लक्की यादव MS भुरका, लेखन में प्रथम स्थान सागर पटेल MS भुरका, गणितीय कौशल में प्रथम स्थान दीपाली डहरिया MS पोंड, हस्तपुस्तिका निर्माण में प्रथम स्थान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भुरका ने प्राप्त किया। सभी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी विकासखण्ड स्तरीय पठन, लेखन, गणितीय कौशल, हस्तपुस्तिका निर्माण हेतु चयनित हैं। संकुल के सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संकुल समन्वयक नागेन्द्र कुमार कंसारी, जी पी चेलक, अरुण कुमार गंगबेर, राजेन्द्र साहू, जितेंद्र निषाद, हरीशचंद्र साहू उपस्थित थे। सभी ने प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
