सेवा करने से शिव प्रसन्न होते हैं एस.टी.मोर्चा उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ चंदूलाल साहू*
*जो करते सब पर उपकार, कहलाते शिव भोला भंडार-ब्रह्मा कुमार नारायण भाई*
सेवा करने से शिव प्रसन्न होते हैं एस.टी.मोर्चा उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ चंदूलाल साहू*
गोबरा नवापारा नगर
86 वी शिव जयन्ती के अवसर पर शिव ध्वजारोहण का पब्लिक कार्यक्रम सेवा केंद्र पर रखा गया।जिसमें इंदौर से पधारे धार्मिक प्रभाग के जोनल सयोजक ब्रहमा कुमार नारायण भाई ने मुख्य भाषण में कहा कि शिव रात्रि, रात्रि अज्ञान का प्रतीक है वर्तमान समय सारा विश्व अज्ञान रात्रि में गोते खा रहा है ।स्वयं की, परमात्मा की, कर्मों की सत्य पहचान नहीं होने के कारण। ऐसे समय परमात्मा शिव का अवतरण नए विश्व की स्थापना के अर्थ होता है अज्ञान अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला यह त्यौहार उसी की यादगार शिवरात्रि मनाई जाती है।
परमात्मा शिव को भोला भंडारी कहा जाता है कि वह प्रकर्ति, मनुष्य आत्माओं, जीव जंतुओं सब का उपकार करता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा के उपाध्यक्ष, महासमुंद्र के सांसद चंदूलाल साहू ने कहा हमें औरो की सेवा करने से जो ख़ुशी संतोष मिलता है और किसी से भी मिल नहीं सकता है ।ब्रहमा कुमारी में सेवा को प्रमुखता दी गई है वसुदेव कुटुंबकम इस भावना से सारे विश्व में निस्वार्थ भाव से यहां के भाई बहन सेवा कर रहे हैं। शिव अवतरण का संदेश जन जन को दे रहे हैं यही मानव कर्तव्य है। जो प्रसंसनीय है। ब्रह्मा कुमारी पुष्पा बहन ने कहा कि शिव परमात्मा का अवतरण दिन सबसे बडा दिन माना गया है। धरती वासियों की सर्व समस्या से दुख, अशांति का निवारण गीता ज्ञान से मिल जाता है इसीलिए सर्व विश्व की आत्माये उसको याद करती है। गलत स्मृतियों के कारण हमारा जीवन गलत हो जाता है पूरा संसार का खेल गलत बन गया। स्मृति ही सर्वश्रेष्ठ संपत्ति है जिस को अपनाने से सुख मिलता है ।स्टेज पर बेठे सभी अतिथियों ने शिव की प्रतिमा पर पुष्पा अर्पित किए। केक काटा गया। इसके पश्चात झंडा रोहण भ्राता चंदूलाल जी, ब्रह्मा कुमार नारायण भाई, पुष्पा बहन व सभी भाई बहनों ने मिलकर किया।ब्रह्मा कुमारी प्रिया बहन ने झंडे के नीचे सभी को प्रतिज्ञा कराई।