ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान निवास के द्वारा महाशिवरात्रि का कार्यक्रम सम्पन्न - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान निवास के द्वारा महाशिवरात्रि का कार्यक्रम सम्पन्न

 ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान निवास  के द्वारा महाशिवरात्रि का कार्यक्रम सम्पन्न



 मण्डला :-

 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय निवास के द्वारा 86 वीं त्रिमूर्ति शिवजयंती के उपलक्ष्य में महाशिवरात्रि का कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम खेरमाई मोहल्ला, खेरमाई मन्दिर के पास आयोजित किया गया।






    सर्वप्रथम  झंडा वंदन किया गया उसके बाद झांकी निकाली गयी।यह झांकी स्थानीय सेवाकेंद्र खेरमाई मोहल्ला से होकर बस स्टैंड होते निवास के मुख्य मार्गो से होते हुए सेवाकेंद्र पर सम्पन्न हुई। इसके बाद सार्वजनिक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।






ब्रह्माकुमारी ममता दीदीजी  ने सभी को शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताया। ब्रह्माकुमारी सीमा बहन जी ने सभी शिव की महिमा बताई और सभी को भगवान का परिचय बताया।

ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी जी ने बताया कि साथ ही सच्ची शिवरात्रि का महत्व बताया। शिव भगवान को खुश करने का तरीका समझाया। इसके बाद सभी को प्रसाद दिया गया।

 इस कार्यक्रम में मण्डला सेवाकेंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी जी, साथ में ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी जी, ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बहन, ब्रह्माकुमारी सीमा बहन, ब्रह्माकुमार भाई बहन एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads