मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बोडराबांधा (ब) व टीला आयेंगे - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बोडराबांधा (ब) व टीला आयेंगे

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज बोडराबांधा (ब) व टीला  आयेंगे



गरियाबंद/रायपुर 

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल रविवार 17 अप्रैल 2022 को ग्राम बोडराबांधा (ब) विकासखंड छुरा आयेंगे। वे यहां पर अखिल भारतीय गोंड समाज महाअधिवेशन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल 17 अप्रैल 2022 को अपरान्ह 12:45 बजे सलौनीकला विकासखंड बिलाईगढ़ से हेलीकाॅप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 01ः15 बजे ग्राम बोडराबांधा (ब) जिला गरियाबंद पहुंचेंगे और दोपहर 2 बजे तक ग्राम बोडराबांधा (ब) में अखिल भारतीय गोंड समाज महाअधिवेशन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री श्री बघेल अपरान्ह 02:35 बजे हेलीकाॅप्टर द्वारा ग्राम टीला, चंपारण जिला रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads