कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने सौपा ज्ञापन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने सौपा ज्ञापन

 कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने सौपा ज्ञापन



गरियाबंद

कांग्रेस सरकार द्वारा रेडी टू ईट योजना में महिलाओं का हक छीन कर खुलेआम अनियमितता किए जाने को लेकर भाजपा महिला मोर्चा में नाराजगी व्याप्त है।

              भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत एवं जिला अध्यक्ष अंजू नायक के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिला महामंत्री बिंदु सिन्हा, शीतला पांडे के नेतृत्व में रेडी टू ईट में अनियमितता को लेकर राज्यपाल के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि रेडी टू ईट निर्माण कार्य स्व सहायता समूह की महिलाओं से छीन कर बीज निगम  को दिया जा रहा है, कांग्रेस का यह दुर्भाग्य जनक निर्णय है, कांग्रेस के इस तुगलकी फरमान से हजारों महिलाओं को रोजगार से हाथ धोना पड़ा है, इस फैसले से लाखों लोगों  के पेट में लात पड़ा है, बल्कि यह  जनकल्याणकारी योजनाएं अनियमितता की शिकार हो गई। 6 बिंदुओं में भाजपा महिला मोर्चा ने राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप लगाए हैं, साथ ही रेडी टू ईट मामले में अनियमितता की जांच करने की मांग की है, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कलेक्टर दर में मानदेय देने की भी भाजपा महिला मोर्चा ने गुहार लगाई है।



          इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अनिलचंद्राकर, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्रसोनटेके , जनपद अध्यक्ष नूरमती मांझी, जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुलदीप खरे, मंडल मंत्री तनुसाहू , देवभोग मंडल अध्यक्ष अहिल्या मरकाम , यमुना गजभिए, प्राची कूटारे, प्रीति गणवीर एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads