भक्तिभाव से मनी हनुमान जयंती गांव गांव में महाप्रशादी भंडारा,अंजय शुक्ला ने कहा जन्द बनेगा देश हिन्दू राष्ट्र व विश्वगुरु - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भक्तिभाव से मनी हनुमान जयंती गांव गांव में महाप्रशादी भंडारा,अंजय शुक्ला ने कहा जन्द बनेगा देश हिन्दू राष्ट्र व विश्वगुरु

 भक्तिभाव से मनी हनुमान जयंती गांव गांव में महाप्रशादी भंडारा,अंजय शुक्ला ने कहा जन्द बनेगा देश हिन्दू राष्ट्र व विश्वगुरु



  सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

श्रीरामभक्त संकट मोचन हनुमान जयन्ती सांकरा सिलतरा में भक्तिभाव के साथ मनाई गई जगह जगह महाप्रशादी भंडारे का भी आयोजन हुआ इस अवसर पर बरिष्ठ भाजपा नेता अंजय शुक्ला ने कहा कि देश जल्द विश्वगुरु ओर हिन्दू राष्ट्र बनेगा।

   उन्होंने कहा कि आज पूरे देश मे श्री हनुमान जन्मोत्सव बहुत ही ज्यादा धूमधाम से मनाया जा रहा है ओर अब हमारा देश विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है ओर बहुत जल्द सत्य सनातन धर्म के मार्ग पर चलते हुए हमारा देश हिन्दू राष्ट्र बनेगा

   इसके पूर्व भाजपा नेता अंजय शुक्ला हनुमान जयंती के पावन अवसर पर धरसीवां सांकरा सहित अनेक गांव में आयोजित धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए।

   *गांव गांव में हवन पूजन महाप्रशादी भंडारा*

    हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सांकरा अटल, चोक के व्यापारीयो द्वारा महाप्रशादी भंडारे का आयोजन किया गया  जिसमे भाजपा नेता अंजय शुक्ला भी शामिल हुए और उन्होंने प्रशाद ग्रहण किया उनके साथ जनपद सदस्य राजेश वर्मा,जनकराम लोधी भी मुख्य रुप से महाप्रशादी भंडारा में शामिल हुए और उन्होंने सभी को हनुमान जयंती की बधाई व शुभकामनाएं दी अटल चोक के स्थानीय व्यापारीयो अनिल चौधरी,ओम जायसवाल,शंकर साहू आदि ने महाप्रशादी भंडारा में शामिल होने पर उनका आभार जताया।

  *बाजार चोक में हवन पूजन*

  सांकरा बाजार चोक में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हवन पूजन और  प्रशाद वितरण किया गया बजरंग दल के पीतांबर यदु ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हनुमान जयंती धूमधाम से मनाने पहले से ही तैयारियां कर ली गई थी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads