बेटी के अपमान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ दिया एक दिवसीय धरना - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

बेटी के अपमान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ दिया एक दिवसीय धरना

 बेटी के अपमान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ दिया एक दिवसीय धरना 



वीडियो देखे


गरियाबंद 

 भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा एक बेटी के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में किए गए अपमानजनक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को गांधी मैदान में विरोध प्रदर्शन करते हुए एक दिवसीय  धरना दिया गया। कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने जमकर नारेबाजी की।



       धरने को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं  किया जाएगा, लेकिन देखा जा रहा है कि लगातार सत्ता में बैठे लोग अहंकार में चूर होकर महिलाओं का अपमान कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा सड़क की लड़ाई लड़ेगी। सरकार के कारनामे से जनता में निराशा और हताशा का वातावरण है, कांग्रेस हर मोर्चे पर फेल है,विकास के कार्य ठप है। कांग्रेस की सरकार महिलाओं से रोजगार भी छीन रही है, रेडी टू ईट कार्यक्रम इसका उदाहरण है।


    भाजपा महिला मोर्चा जिला के अध्यक्ष श्रीमती अंजू नायक ने कहा कि  मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात जनदर्शन कार्यक्रम में जिस बेटी ने अपनी समस्या रखी पर उसकी समस्या को नजर अंदाज करते हुए  उल्टा उसे राजनीति और नेतागिरी का नाम देकर  क्रोध से जो अपमान किया, ऐसा नहीं होना चाहिए, क्योंकि सबको अपनी बात रखने का अधिकार है, क्या छत्तीसगढ़ की बेटी का यही सम्मान है। उन्होंने कहा कि एक मुखिया को ये सब शोभा नहीं देता, आज उस बेटी की बात है, कल कोई और होगी, क्या मुख्य्मंत्री  से अपनी पीड़ा रखने का अधिकार नहीं है,  जिनकी वोट से आज सत्ता में बैठे हैं, उस आम जनता के साथ ऐसा अशोभनीय व्यवहार किया जा रहा है ! इसी के विरोध में गरियाबंद में  धरना रखा गया था।

      कार्यक्रम को भाजपा जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती बिंदु सिन्हा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप लगाया कि जब से राज्य में सत्ता में कांग्रेस बैठी है, पूरी तरह से जन विरोधी कार्य कर रही है, महिलाओं और बेटियों का लगातार अपमान किया जा रहा है, भाजपा नारी सम्मान की रक्षा के लिए मैदान में लगातार उतरेगी। 

         इस अवसर पर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुलदीप खरे, जिला मीडिया प्रभारी राधेश्याम सोनवानी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पारस ठाकुर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आनंद ठाकुर, नेहरू साहू, मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनीता यादव, मंडल उपाध्यक्ष निलेशवरी साहू, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी खुशी साहू,  प्राची कूटारे, प्रीति गणवीर,  सरलाउईके, सीमा यादव, राज डे, ट्विंकल डोंगरे इत्यादि उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads