नवापारा (राजिम)में *सफल करो सफलता पाओ" के तहत दानवीर दाताओं का सम्मान - सत्कार समारोह
गोबरा नवापारा के ब्रह्माकुमारीज के " सुखधाम " गीता पाठशाला द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर परियोजना के अंतर्गत
*सफल करो सफलता पाओ" के तहत दानवीर दाताओं का सम्मान - सत्कार समारोह
नवापारा(राजिम)छत्तीसगढ़
गोबरा नवापारा के ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय " सुखधाम " गीता पाठशाला द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर परियोजना के अंतर्गत *सफल करो सफलता पाओ" के तहत ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय माउंट आबू(राजस्थान) 12 टन चावल अन्न भेजने के लिये सुखधाम गीतापाठ शाला नवापारा के संचालक बीके नन्दलाल भाई कार्यक्रम रखा है।
जिसमे नगर के गणमान्य नागरिकों एवं राईस मिलर्स द्वारा श्री सुदामा मिसल एक मुट्ठी चाँवल देकर भविष्य में महलों वाला स्टेटस प्राप्त करने वाले दानवीर दाताओं का *सम्मान - सत्कार* , नगर के श्री पूज्य सिन्धी गुरुनानक दरबार गंज रोड , नवापारा में किया गया । साथ ही इस आयोजन के तहत ब्रह्माकुमारिय मुख्यालय व जोनल इंचार्ज के वरिष्ठ भाई बहनों का वीडियो कांफ्रेंसिग के द्वारा आशीष बचन व ब्रह्माकुमारिय बहनो द्वारा दिव्य उद्बोधन हुआ। साथ ही कार्यक्रम का यूट्यूब के माध्यम से सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
सर्वप्रथम आये अतिथियों का नगर की लावण्या अग्रवाल द्वारा स्वागत गीत पर नृत्य कर स्वागत किया ततपश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । कार्यक्रम में बिलासपुर सेवाकेंद्र से बीके कांता बहन,बीके राखी बहन बीके विनीता बहन बीके सुनैना बहन साथ ही राजिम से बीके हेमा बहन,कौंदकेरा से बीके तारिणी बहन साथ साथ ही राजिम से बीके विवेक भाई कार्यकम में शामिल हुए। बीके गुलजार बहन बरोडा व लावण्या बहन द्वारा सभी अतिथियों का गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया।
नगर के सिंधी समाज के युवा मण्डली द्वारा भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शोभा बढ़ाया।
बिलासपुर से आई बीके कांता बहन ने अपने उद्बोधन में कहा आत्मा है तो शरीर है आत्मा बिना जीवन नही बैसे भगवान धरा पर आ चुका है औऱ सभी की बुझी हुई ज्योति जगाने लिये स्वयम का परिचय दे हमे भी अपना परिचय दिया कि तुम आत्मा हो और मेरे प्रिय बच्चे हो अब फिर से दैवीय तुल्य दैवीगुण धारण कर ,सभी के गुण व विशेषता देखे तभी हम वसुदैय्य कुटुंकम की भावना अपने मे ला सकते है। और कहा कि खुद को परिवर्तन करने के लिये मेडिशन ही एक सहज माध्यम है जो सहज ही परमात्मा से मिलन की अनुभुति कर सकते है। बीके हेमा ने कहा कि संस्था की वरिष्ठ दादियों को देखे की उन्होंने अपने जीवन मे परिवर्तन किया जो हम सभी लोगो के लिये प्रेरणा है। साथ ही मधुबन अर्थात बेहद के घर जहा नगर के लोगो द्वारा दिये अन्न दान बतौर चावल मधुबन बेहद की घर मे जा रहा है जहां हजारो पवित्र जीवन जीने वाले योगियो के किया जा रहा है सभी सहयोगियों को बधाई दिए। बीके विनीता बहन ने कहा की ज्ञान अर्थात समझ औऱ जो ज्ञान मिला उसे जीवन मे धारण करना और कहा कि मुस्कराना और सुकराना यह जीवन कि बहुत अमूल्य चीज है स्वयम मुस्कुराने से शरीर की नाड़ियो में स्फूर्ति आता है और जीवन सुखमय बनता है वही तनाव में आने पर बीमारोयी का घर बन जाता हैं ,इसलिये सदैव मुस्कुराते रहे औऱ यह भी स्मृति रखे कि भगवान हमारे भारत मे ही आता है और स्वयम को महान समझे। बीके राखी बहन ने मेडिटेशन कराते हुए स्मृति दिलाया ही मै एक आत्मा हु अर्थात ऊर्जा हु,और परमपिता परमात्मा की संतान हु वही सफल करो सफलता पाओ के भाव को व्यक्त करते हुए बताया कि हम मधुबन बेहद के घर मे सुदामा मिशल मुट्ठी चावल भेजकर महलो की प्राप्ति करने वाले है इस भाव को बताते हुए कहा कि कोई बच्चा अपने माँ बाप के लिये कोई गिफ्ट देता है जीवन भर माँ बाप याद रखता है औऱ गिफ्ट को संभालकर रखता है पर रुपये माँ बाप का ही रहता है उसी तरह जीवन प्रभु की अमानत है यह जीवन मे मिला सभी भी उन्ही का ही दिया हुआ है हम ईश्वर को आखिर दे भी क्या सकता है देकर लेना ही हुआ जहा कुछ देते भी है तो खुशी होती है वही आप सभी का अन्न भी उस बेहद घर के लिये जा रहा है कहा जाता है मन से कमाया हुआ ही अच्छे कार्य के लिये लगता है आप सभी को बधाई की आप भी सभी सकारात्मक कार्य के सहयोगी बने।
साथ ही बीके गणेश भाई ने मंच संचालन कर लोगो के दिलो को बांधा रखा और लोगो को उमंग उत्साह दिलाते हुए अपने भी भाव रखे ।
वीडियो के माध्यम से बेहद घर मधुबन से बीके सूरज भाई और इंदौर जोन की बीके आरती दीदी द्वारा सभी चावल भेजने वाला व कार्यक्रम करने वालो के प्रति आशीष वचन दिए।
आये हुए नगर के सभी सहयोगियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
सुखधाम गीतापाठ शाला के संचालक बीके नन्दलाल भाई ने सभी का आभार करते हुए कहा आपका दिया हुआ आपके अपने घर के लिये जा रहा है और सभी बधाई के पात्र है। इस कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ लोगो के साथ साथ संस्था से जुड़े भाई बहन सैकड़ो की संख्या में अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालन करने अपना सहयोग दिए।







