ब्रह्माकुमारीज मण्डला के विश्व शांति भवन में "आत्मनिर्भर किसान अभियान" का किया गया शुभारंभ - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ब्रह्माकुमारीज मण्डला के विश्व शांति भवन में "आत्मनिर्भर किसान अभियान" का किया गया शुभारंभ

 ब्रह्माकुमारीज मण्डला के विश्व शांति भवन में "आत्मनिर्भर किसान अभियान" का  किया गया शुभारंभ 



मण्डला


प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मण्डला  के तत्वाधान में "आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर" चल रहे प्रोजेक्ट के अंतर्गत "आत्मनिर्भर किसान अभियान" का शुभारंभ किया गया।



इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय संचालिका ब्रम्हाकुमारी ममता दीदीजी, साथ में ब्रम्हाकुमारी ओमलता दीदी जी,पुणे से ब्रह्माकुमारी नीलम दीदी जी , मुख्य अतिथि के तौर पर माननीय बहन संपतिया उइके जी राज्यसभा सांसद, बहन मधु अली जी उपसंचालक कृषि मंडला , बहन माया हिरकने जी सहायक संचालक कृषि, भ्राता डॉ विशाल मेश्राम जी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख , प्राचार्य डॉ. रश्मि बाजपेई जी एवं किसान भाई बहन उपस्थित रहे।


यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के "कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग" द्वारा पूरे भारतवर्ष में यह प्रोजेक्ट द्वारा भिन्न भिन्न  ईश्वरीय सेवाएं चल रही हैं। उसी श्रखंला में मंडला के "विश्व शांति भवन" सभागृह में "आत्मनिर्भर किसान अभियान" का भव्य आयोजन किया गया। 

     यह "आत्मनिर्भर किसान अभियान" द्वारा डेढ़ लाख से भी अधिक गांव की सेवा होगी। यह अभियान पूरे भारत में 1000 से भी अधिक स्थानों से निकाला जाएगा। 

अब मंडला ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा भी यह अभियान 75 गांवो से भी अधिक गांवो में जाकर किसानों को सशक्त आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास के साथ-साथ उन्हें जैविक खेती के साथ-साथ शाश्वत यौगिक खेती कृषि पद्धति की भी जानकारी देते हुए उन्हें हर प्रकार से जागरूक करेंगे।

          इस अभियान का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भरता व जागरूकता द्वारा रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से सभी को आजादी दिलाना, प्राकृतिक खेती पद्धति शाश्वत योगिक खेती को अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना इन्हीं संकल्पों के साथ आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी संस्थान के "कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग" द्वारा मण्डला में किया जाएगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads