आम आदमी पार्टी धरसीवा में दिग्गज सामाजिक कार्यकर्ताओं को परमानंद जांगड़े ने पार्टी प्रवेश कराया। - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आम आदमी पार्टी धरसीवा में दिग्गज सामाजिक कार्यकर्ताओं को परमानंद जांगड़े ने पार्टी प्रवेश कराया।

 आम आदमी पार्टी  धरसीवा में  दिग्गज  सामाजिक कार्यकर्ताओं को परमानंद जांगड़े ने पार्टी प्रवेश कराया। 



✨ग्राम संवाद  का पखवाड़ा  धरसीवा एवं कुरा में संपन्न। 

धरसीवा 

✨आम आदमी पार्टी   मिशन 2023 को लेकर अब छत्तीसगढ़ में  पार्टी विस्तार के  लिये चरण बद्ध  योजना के तहत ग्राम संवाद अभियान का पखवाड़ा  चला रहे है। पुरे प्रदेश के 90 विधानसभा में पार्टी ग्राम संवाद चला रही है। 

धरसींवा विधान सभा  में ग्राम संवाद  धरसीवा एवं नगर पंचायत कुरा में  संपन्न किया गया जिसमें आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी पुरे जोश के साथ आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल जी की सरकार एवं पंजाब में आम आदमी की सरकार  के जन हितेशि योजनाओं  को धरसीवा विधानसभा में जन जन तक पहुँचा रहे है। श्री जांगड़े ने आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यों  के बारे बताया की भारत के इतिहास में पहली बार कोई राजनीतिक पार्टी  ने शिक्षा स्वास्थ्य  एवं गुणवत्ता युक्त स्मार्ट नागरिक सुविधा के क्षेत्र में समतामूलक समान नागरिक सुविधा के दिशा में  अमिट छाप कार्य किया है। जिसे नये भारत के निर्माण अथवा भारत की दूसरी आज़ादी का मिशन कहाँ जा सकता है। 




आम आदमी पार्टी की सबसे महत्त्वपूर्ण योजना जो देश के आजादी  के बाद पहली बार कोई राजनीतिक दल ने महत्त्वपूर्ण क्षेत्र जैसे गुणवत्ता युक्त  उच्च स्तरीय  शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था , निशुल्क सुगम पेयजल ,बिजली   आपूर्ती सेवा ,व्यवस्थित बुनियादी गुणवत्तायुक्त स्मार्ट नागरिक सुविधा ,महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा तथा निराश्रित पेंशन योजना , स्वरोज़गार एवं रोज़गार के क्षेत्र में क्रांति कारी समुचित प्रबंधन  , दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ,संविदा कर्मचारीयो के लिये आम आदमी पार्टी द्वारा क्रांति कारी  कार्य जो देश  ही  नही पूरी दुनिया  उक्त कार्यों का आम आदमी पार्टी के सरकार की प्रशंसा कर रही है। पार्टी के  उक्त पुनीत कार्यों को धरसीवा विधान सभा के सभी गावँ गावँ गली गली में आम जनता को  ग्राम संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जन जन तक पहुँचा  रहे है। 

 स्टेट प्रवेक्षक श्री परमानंद जांगड़े  ने इसी कड़ी में  सतनामी समाज के  प्रदेश के दिग्गज सामाजिक कार्यकर्ता श्री  जय बहादुर बंजारे  ,श्री बी एल गिलहरे जी सेवा निवृत्त प्राचार्य  ,श्री लल्लू  राम भारद्वाज पूर्व सरपंच दर्रा ,श्री राकेश कुमार बघेल जी (बी ई  ) श्री गजेन्द्र कुमार साहू  श्री राजू  कश्यप को आम आदमी पार्टी  में   स्टेट प्रवेक्षक श्री परमानंद जांगड़े ने पार्टी की  विधिवत सदस्यता  दिलाई। 

ग्राम संवाद अभियान  को सफल बनाने में विधान सभा अध्यक्ष श्री संतोष दुबे  जी श्री विराज किशोर साहू जी युथ जिला उपाध्यक्ष ,श्रीराम किशोर सेन उपाध्यक्ष श्री मती ललिता मांडेकर उपाध्यक्ष  श्री सुनील वर्मा जी उपाध्यक्ष

श्री तेजेंद्र चंद्राकर मीडिया प्रभारी

विशाल मेंरिशा यूथ अध्यक्ष विधानसभा

दिलीप जांगड़े  गजेन्द्र साहू  विश्वनाथ महिलांग जितेंद्र टंडन आदि  दर्जनो पदाधिकारीयो ने 

आम आदमी पार्टी धरसीवा  एवं नगर पंचायत कुरा में ग्राम संवाद  किया तथा नये सदस्यों के पार्टी प्रवेश में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads