*खंडवा (नवा रायपुर) में मनाई गई डॉ खूबचंद बघेल जयंती* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*खंडवा (नवा रायपुर) में मनाई गई डॉ खूबचंद बघेल जयंती*

 *खंडवा (नवा रायपुर) में मनाई गई डॉ खूबचंद बघेल जयंती*



अभनपुर 

ग्राम खंडवा नवा रायपुर में  मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा डॉ खूबचंद बघेल जयंती मनाई गई जिसमें   धनेंद्र साहू विधायक अभनपुर विधानसभा,  रामकुमार वर्मा राज प्रधान चंदखुरी, डोंमेश्वरी वर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत एवं केंद्रीय महिला प्रमुख छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज, श्रीमती सोना वर्मा सदस्य जिला पंचायत रायपुर, श्रीमती ललिता कृष्णा वर्मा सदस्य जिला पंचायत रायपुर, सुश्री झरना वर्मा जनपद सदस्य तिल्दा, शिव शंकर वर्मा जनपद सदस्य तिल्दा, नेहा वर्मा जनपद सदस्य आरंग, राजेश वर्मा जी युवा अध्यक्ष चंदखुरी राज, राजु शर्मा जी महामंत्री प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी, संतराम साहू जी जनपद पंचायत सभापति अभनपुर, राजू तारवानी जी पूर्व सभापति जनपद पंचायत अभनपुर, ऐश राम यादव जी सरपंच खण्डवा, भीखम वर्मा जी ग्राम पटेल की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को तीन चरणों में रखा गया था प्रथम चरण में डॉ खूबचंद बघेल जी की जयंती के अवसर पर पूजा अर्चना कर उनके जीवन पर आधारित व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। दूसरे चरण में समाज द्वारा स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी पदाधिकारियों ने समाज के प्रमुखों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के वृक्ष लगाएं और पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। तथा तीसरे चरण में समाज के मेधावी छात्र और छात्राओं को प्रशस्ति प्रमाण देकर उनका सम्मान किया गया।




कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे अभनपुर क्षेत्र के विधायक श्री धनेंद्र साहू ने बताया कि डॉ खूबचंद बघेल केवल कुर्मी समाज का ही नहीं बल्कि सर्व समाज के प्रेरणा स्रोत रहे हैं उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को हम सबको अनुकरण करना चाहिए आगे उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ बनने से पूर्व यहां की जनता का शोषण हो रहा था विकास और सांस्कृतिक दोनों ही रूप में जनता की उपेक्षा हो रही थी लोग अपनी बोली भाषा खानपान को भूलते जा रहे थे और यह सब देख डॉक्टर बघेल को बहुत दुख हुआ कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से भरे होने के बावजूद क्षेत्र की जनता की स्थिति बहुत ही खराब है इसलिए उन्होंने पृथक छत्तीसगढ़ राज्य की कल्पना की जिनमें उनके साथ बैरिस्टर छेदीलाल प्यारे लाल ठाकुर पंडित सुंदरलाल जैसे समाज सुधारकों ने इस दिशा में पहल हेतु आंदोलन किया था।

और इसी दिशा में छत्तीसगढ़ को एक अलग पहचान दिलाने के लिए हमारी वर्तमान सरकार गड़बो नवा छत्तीसगढ़ के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।

तत्पश्चात कुर्मी समाज द्वारा दिए गए कुर्मी समाज भवन के प्रस्ताव की स्वीकृति भी प्रदान की।

उक्त कार्यक्रम में ग्राम खंडवा के सरपंच श्री ऐशराम  यादव ने डॉ खूबचंद बघेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा समाज हित में किये गए कार्यों का वर्णन किया साथ ही प्राथमिक शाला में शिक्षक की कमी की जानकारी विधायक महोदय को दीया और साथ ही निवेदन किया कि शीघ्र अति शीघ्र यहां शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाए और इसी के साथ ग्राम विकास से संबंधित विभिन्न विषयों को आवेदन के माध्यम से विधायक महोदय को अवगत कराया।


जनपद पंचायत अभनपुर की सभापति संतराम साहू ने डॉ खूबचंद बघेल को छत्तीसगढ़ का प्रथम स्वप्न अध्यक्षता कहा उनके कार्यों को सर्व समाज के लिए अनुकरणीय बताया साथ ही वर्तमान में सभी समाजों में व्याप्त शराब सेवन का मुद्दा उठाया जो कि पूरे समाज को अंदर ही अंदर खोखला कर रही है जिससे शिक्षा का स्तर प्रदेश में गिरता जा रहा है।

रामकुमार वर्मा राज प्रधान ने समाज की दूर दृष्टि एवं समाज की प्रगति की ओर ध्यान आकर्षित किया।

राजू शर्मा ने समाज में व्याप्त छुआछूत को दूर करने एवं छत्तीसगढ़िया सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

राजू तारवानी ने सभी समाज के बच्चे एवं बुजुर्गों को समाज के सभी गतिविधियों में भागीदारी एवं समाज के प्रेरणा स्रोत आदर्श पुरुषों से सीख लेने की बात कही।

अंत में कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के ग्राम इकाई श्री गजेंद्र वर्मा ने कहा कि यह हम सब के लिए बड़ा ही गौरव का पल है की बहुत ही कम समय में हमारे समस्त अतिथियों ने अपना अमूल्य समय निकाल कर हमारे छोटे से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, साथ ही साथ समस्त ग्राम वासियों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति प्रदान करके कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभाई।

उक्त कार्यक्रम में समाज के भागीरथी वर्मा नंदलाल वर्मा नरेंद्र वर्मा शशि वर्मा कमलेश वर्मा कोमल वर्मा जयराम वर्मा डाया लाल वर्मा ईश्वरी वर्मा राम जी वर्मा धनेश वर्मा सतीश वर्मा  राकेश वर्मा डाकेश्वर वर्मा सुकालू वर्मा परस वर्मा मधु वर्मा रमेश वर्मा मनोज वर्मा,गौरव सौरव भानु केशव गीतेश के साथ-साथ जोहत राम साहू हरिदास आडील नरेंद्र साहू जितेंद्र साहू अशोक भारती जगदीश भारती अपील छोटू नवीन पुरैना हरिलाल पटेल अमृत सिंग आडील आदि बहुतायत संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads