,मेधावी छात्रों व आदर्श गुरु को अपने जीवन का लक्ष्य बनाएं -- ब्रह्मा कुमार नारायण भाई विद्यालय में छात्राओं को नैतिक मूल्यों पर फोकस , सत्य पर चलने वालों का सहयोग कीजिए आपका बुझा हुआ दीपक स्वत जग जाएगा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

,मेधावी छात्रों व आदर्श गुरु को अपने जीवन का लक्ष्य बनाएं -- ब्रह्मा कुमार नारायण भाई विद्यालय में छात्राओं को नैतिक मूल्यों पर फोकस , सत्य पर चलने वालों का सहयोग कीजिए आपका बुझा हुआ दीपक स्वत जग जाएगा

 ,मेधावी  छात्रों व आदर्श गुरु को अपने जीवन का लक्ष्य बनाएं -- ब्रह्मा कुमार नारायण भाई



 विद्यालय में छात्राओं को नैतिक मूल्यों पर फोकस , सत्य पर चलने वालों का सहयोग कीजिए आपका बुझा  हुआ दीपक स्वत जग जाए गा 





, हमारे  कर्मों से किसी को दुख परेशानी से हमारी एकाग्रता, शांति भंग होती है। मेधावी  छात्रों व आदर्श गुरु को अपने जीवन का लक्ष्य बनाएं  ब्रह्मा कुमार नारायण भाई

अलीराजपुर,

,जब जब हमारे कर्मों की वजह से किसी को दुख लगेगा उनके मन से हमारे लिए बददुआएं निकलेगी यह बद्दुआऐं हमारे जीवन में नकारात्मक परिस्थिति , स्वास्थ्य समस्याएं , वित्तीय संकट , संबंधों में दूरियां अर्थात जीवन में हर तरह की समस्या को आमंत्रित करती है भले यह आज हमें अनुभव न हो पर एक दिन यह ज़रूर होगा क्योंकि संसार के सामाजिक नियम समय के साथ बदल सकते हैं पर कर्म सिद्धांत कभी नहीं बदलता... "#जो_बोया_है_वह_काटना_ही_पड़ता_है"

इसलिए ऐसे कर्म करें जो हमारे आज और आने वाले कल को सुखद बनाए और उसका तरीका है यह समझ कि जो बोएंगे वही काटेंगे!




कर्म केवल हाथ से किए गए काम व मुख से बोले गए शब्द नहीं! कर्म की शुरुआत संकल्पों से होती है हमारी हर सोच उस आत्मा तक पहुंचती है जिसके बारे में हम सोच रहे हो! इसलिए वही सोचें, बोलें और करें जो जब आपको वापिस आए तो आपको कष्ट न  दे! यह विचार इंदौर से पधारे वरिष्ठ राजयोगी ब्रहमा कुमार नारायण भाई ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहारपूरा में  छात्राओं  को संबोधित करते हुए बतायाकि यदि हमें सत्य भगवान का सत्य ज्ञान समझ नहीं आता इसका मतलब हमारा जीवन  झूठ में पूरी तरह लिप्त है पर कोई बात नहीं, इससे छूटने का भी एक तरीका है सत्य पर चलने वालों को सहयोग देना शुरु कर दीजिए इससे जैसे ही आपका पुण्य का खाता बढ़ना शुरु होगा आपका दीप भी जलने लगेगा फिर आएगा जीवन में सच्चा सुख, शान्ति और समृद्धि  !सदा याद रखें भगवान हमें सन्यासी नहीं बनाता,भिखारी से राजकुमार और राजकुमारी बनाता है पर इसके लिए वह आपमें वो सारे गुण विकसित करवाएगा जो एक रॉयल व्यक्ति में होने चाहिए !

जो अन्दर बाहर पवित्र है वही रॉयल है! केवल अपने जीवन पर फोकस किजीए क्योंकि किसी और की थाली का भोजन देखने से खुद की भूख नहीं मिटती !समाज क्या कहता है इसकी फिक्र छोड़ कर इस पर किजीए कि भगवान क्या कहता है क्योंकि इतिहास गवाह है संसार को संतुष्ट करने की कितनी भी कोशिश कर लिजिए वह कभी संतुष्ट नहीं हुआ पर भगवान को संतुष्ट करने की थोड़ी सी कोशिश में भी संसार नतमस्तक हुआ है !

गुलाम बनना ही है तो भगवान का बनिए, संसार का नहीं !संसार में सबसे बड़ा दुर्भाग्य उसका है जिसे भगवान और उसका ज्ञान समझ नहीं आता !

अपने इस दुर्भाग्य को बदलने के लिए उन लोगो के जीवन को अनुसरण करना शुरु कर दीजिए जिनका जीवन इस मार्ग पर श्रेष्ठ बना है क्योंकि जो देखेंगे वही बनेंगे ! ज़रूरी नहीं कि ईश्वरीय पाठशाला का हर विद्यार्थी मेधावी हो पर इसमें  ज्ञान और भगवान का कोई दोष नहीं इसलिए हमें उन विद्यार्थियों नहीं गुरु को देखना है और यदि विद्यार्थियों को देखना ही है तो उनको देखें जो कक्षा में प्रथम आते हैं न कि उनको जो ज्ञान को सही रिति जीवन में धारण करने में असमर्थ हैं !अर्जुन वही है जिसकी नज़र केवल चिड़िया की आंख पर हो अर्थात असली जीवन में अर्जुन वही है जो केवल भगवान को अपना जीवन आदर्श बनाए न कि किसी इन्सान को क्योंकि वर्तमान समय में केवल भगवान ही है जिसका अनुसरण किया जा सकता है बाकी सब मनुष्य आत्माएँ  गिरती कला में हैं!  कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रभारी मोनिका वाणी ने सबका आभार प्रदर्शन किया ।विद्यालय प्राचार्य संजय गांधी को संस्था की तरफ से पत्रिका  दी गई। कार्यक्रम में अरुण गहलोत, ब्रहमा कुमार अर्जुन भाई ने भी छात्राओं को संबोधित किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads