साहू समाज द्वारा भव्य 108 कांवर यात्रा का आयोजन 5 अगस्त को - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

साहू समाज द्वारा भव्य 108 कांवर यात्रा का आयोजन 5 अगस्त को

 साहू समाज द्वारा भव्य 108 कांवर यात्रा का आयोजन 5 अगस्त को



रायपुर

आखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ ममता साहू जी के अनुसार श्रावण मास के उपलक्ष्य पर 108 कांवर यात्रा एवं प्रभु महाकाल की शोभायात्रा का आयोजन आखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ , एवं शहर जिला साहू संघ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार 5 अगस्त को आयोजित है , उक्त जानकारी देते हुए महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ ममता साहू ने बताया कि साहू समाज आज रोटी बेटी की धारणा से ऊपर उठकर सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं रचनात्मक रुप से विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, इसी कड़ी में साहू समाज के द्वारा भव्य कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है इस संबंध में आज प्रदेश भामाशाह परिसर स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित किया गया था।



 जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू जी,आखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ ममता साहू, शहर जिला साहू संघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, महिला प्रकोष्ठ की जिला संयोजिका किरण साहू, तृष्णा साहू, कामिनी साहू, अरूणा साहू,  युवा प्रकोष्ठ संयोजक शशिकांत साहू, प्रदीप साहू, प्रवीण साहू, मोहन साहू, सुमीत राज साहू, छत्रपाल साहू, घनश्याम यादव (पप्पू) , संजय यादव इत्यादि सामाजिक जन उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads