व्यापारी संघ साकरा ने बैठक के बाद ग्राम पंचायत सचिव को सौंपा ज्ञापन
व्यापारी संघ साकरा ने बैठक के बाद ग्राम पंचायत सचिव को सौंपा ज्ञापन
सुरेन्द्र जैन / धरसीवा
धरसीवा के सांकरा में व्यापारी कल्याण संघ की बैठक महामाया मन्दिर में संपन्न हुई.....बैठक में सांकरा मेन चौक से मांगी तालाब तक सीसीटीवी कैमरे लगवाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ।
....व्यापारी कल्याण संघ के अध्य्क्ष अंजित सायतोड़े ने कहा कि सीसीटीवी लगने से व्यापारियों का वायपास एवं अप्रिय घटनाओँ पर अंकुश लगेगा एवं ग्राम पंचायत सांकरा में 2 दिन सप्ताहिक बाजार गुरुवार और रविवार को होता है ।
सप्ताहिक बाजार में आने वाली साइकिल मोटरसाइकिल की स्टैंड शुल्क नहीं लिए जाने के लिए सरपंच वर्षा शर्मा की अनुपस्थिति पर सचिव रामकुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा जिसमें प्रमुख रुप से उपस्थित व्यापारी संघ के अध्यक्ष अजीत सायंतोड़े उपाध्यक्ष शंकर साहू दिलीप पाटकर सेवाराम साहू ओमप्रकाश आदि साकरा व्यापारी संघ कल्याण संघ सोसाइटी के सदस्यगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



