संस्कार-युक्त शिक्षा से समाज आगे बढ़ता है - अशोक बजाज - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

संस्कार-युक्त शिक्षा से समाज आगे बढ़ता है - अशोक बजाज

 संस्कार-युक्त शिक्षा से समाज आगे बढ़ता है - अशोक बजाज


 

नवापारा (राजिम)

 जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने निकटस्थ ग्राम आलेखूंटा में सिन्हा समाज द्वारा आयोजित सहस्त्रबाहु जयंती समारोह में कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु की प्रेरणा से सिन्हा समाज के लोग हर क्षेत्र में तेजी से तरक्की कर रहें है। यह समाज एक शिक्षित एवं मेहनतकश समाज है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के दौरान आलेखूंटा में शिक्षा सुविधा का विस्तार किया गया  फलस्वरूप अब बच्चों को हाई स्कूल तक शिक्षा गांव में ही उपलब्ध हो रही है। आगे इन बच्चों में अच्छे संस्कार डालना हम सबकी जिम्मेदारी है क्योंकि संस्कार-युक्त शिक्षा से समाज आगे बढ़ता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला ध्रुव, समाज के मंडलेश्वर राजेंद्र सिन्हा, जनपद सदस्य जिनेश्वरी ध्रुव, सिन्हा समाज के जिला महामंत्री खेमराज सिन्हा, सचिव विजय सिन्हा, सरपंच हेमंत सिन्हा, पूर्व सरपंच भागेश्वरी सिन्हा, डेरहा राम सिन्हा, हरख सिन्हा, वीरेंद्र सिन्हा, भरत सिन्हा, अलख  सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा, रामआसरा सिन्हा, झाडूराम सिन्हा, शेषनारायण सिन्हा, डॉ॰ सोनऊराम साहू, सुमित सिन्हा, योगेंद्र ध्रुव, पुरुषोत्तम सिन्हा एवं हरिराम सिन्हा सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।  इस अवसर पर श्री बजाज ने वयोवृद्ध जनों का समाज सम्मान किया कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में स्थानीय बाल कलाकारों ने लोककला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads