आँचलिक खबरे
आंचलिक खबरें
ब्रह्मानंद को जीता कर 2023 की जीत का मार्ग प्रशस्त करे - अशोक बजाज
शनिवार, 3 दिसंबर 2022
Edit
ब्रह्मानंद को जीता कर 2023 की जीत का मार्ग प्रशस्त करे - अशोक बजाज
नवापारा (राजिम)
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में मोर्चा संभालते हुए कोरर मंडल के विभिन्न गावों का दौरा किया तथा कार्यकर्ताओं की बैठक एवं नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उपचुनाव में भाजपा को व्होट देकर कांग्रेस की वादाखिलाफी का बदला ले। उन्होंने कहा कि यह सरकार सभी मोर्चों पर विफल हो गई है तथा इन्हें जनता के हितों की कोई चिंता नहीं है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को प्रचंड बहुमत से जीता कर 2023 की जीत का मार्ग प्रशस्त करें। इस अवसर पर व्यास नारायण साहू, नत्थू राम साहू, शांतनु सिन्हा, वीरेंद्र साहू, जितेश पांडे एवं नीलकंठ साहू आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
Previous article
Next article