भानसोज के युवा रामलीला मंडली ने भव्य झांकी के साथ छेर छेरा मांगने निकले, युवा धर्म प्रेमियों ने राम सत्ता के साथ धार्मिक भजन को सराहा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भानसोज के युवा रामलीला मंडली ने भव्य झांकी के साथ छेर छेरा मांगने निकले, युवा धर्म प्रेमियों ने राम सत्ता के साथ धार्मिक भजन को सराहा

भानसोज के युवा रामलीला मंडली ने भव्य झांकी के साथ छेर छेरा मांगने निकले, युवा धर्म प्रेमियों ने राम सत्ता के साथ धार्मिक भजन को सराहा



आरंग 

छत्तीसगढ़ के मुख्य त्योहार छेरछेरा के अवसर में भानसोज के युवा रामलीला मंडली ने ग्राम भानसोज में भव्य झांकी के साथ छेर छेरा मांगने निकले जिसमे युवा धर्म प्रेमियों ने राम सत्ता के साथ धार्मिक भजन गाते हुए गांव के चौक चौराहों गलियों में श्री राम जयकारा लगाते हुए छेर छेरा त्योहार धूम धाम एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।



ग्राम भानसोज के वरिष्ट जनों का मानना है की लगभग 20 सालो बाद इस तरह से ग्राम भानसोज में पूर्ण भव्यता के साथ छेर छैरा त्योहार मनाया गया, रामलीला मंडली के सदस्य भूपेश साहू ने बताया की ग्राम भानसोज में पिछले कुछ वर्षो में से छेरछेरा का उत्साह युवाओं में कम रहता था किंतु इस वर्ष श्री राम लीला मंडली ने भानसोज के धर्म प्रेमी युवाओं को एकत्रित कर भव्य रूप से छेर छेरा त्योहार मनाया,जिसमे मुख्य रूप से छोटे छोटे बच्चों ने झांकी में भाग लिया जिसमे  श्रीराम के किरदार में करण धीवर,लक्ष्मण के रूप में कुलदीप साहू,हनुमान जी के रूप में डेविड साहू, एवं शिव जी के रूप में प्रतीक(कान्हा)साहू ने सभी ग्राम वासियों को मंत्र मुग्ध कर दिया,जिसमे रामलीला मंडली ने ग्राम वासियों को यह आश्वासन दिया की जिस तरह से भानसोज में नवरात्रि एवं दशहरा का त्योहार रामलीला के युवा साथियों द्वारा भव्य रूप से मनाया जाता है।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads