स्वास्थ्य संयोजको के निवेदन पर संभागीय संयुक्त संचालक ने लिया संज्ञान
स्वास्थ्य संयोजको के निवेदन पर संभागीय संयुक्त संचालक ने लिया संज्ञान
रायपुर
संभागीय संयुक्त संचालक रायपुर /दुर्ग सम्भाग ने संभाग के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को बीईटीओ ,महिला पर्यवेक्षक व पुरुष पर्यवेक्षक के रिक्त पदों की जानकारी शीघ्रता से 3 दिवस के भीतर सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी उपलब्ध कराने आदेश जारी किया है अपने पत्र में संभागीय संचालक रायपुर /दुर्ग ने सम्भाग के अधीन जिलों के संस्थाओं में पदस्थ एवं कार्यरत एवं रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध कराने कहा है
इस सम्बंध में बात करने पर संघ के प्रांताध्यक्ष टार्जन गुप्ता व प्रांतीय सचिव प्रवीण ढींढवंशी ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने संभागीय संयुक्त संचालक को बीईटीओ व महिला एवं पुरुष पर्यवेक्षक के रिक्त पदों पर कर्मचारियों को पदोन्नत करने हेतु पत्र लिखा था जिस पर संभागीय संयुक्त संचालक ने इस पर संज्ञान लेते हुए सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र लिख 03 दिवस में जानकारी प्रदाय करने हेतु पत्र लिखा है | वही पर रायपुर एवम दुर्ग संभाग अध्यक्ष सुरेश पटेल जी, एवम् पंकज राठौर जी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक बिना पदोन्नत हुए 25 से 30 वर्ष की सेवा कर सेवानिवृत्त होने को मज़बूर है जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है लेकिन संभागीय संयुक्त संचालक के इस आदेश के साथ ही ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको को एक उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है ,पदोन्नति का सपना लिए ग्रामीण स्वास्थ्य सँयोजको को रिक्त पदों की जानकारी का बेसब्री से इंतजार है|
रायपुर जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर चंद्राकर ,गरियाबंद जिला अध्यक्ष देव पड़ोती,धमतरी जिला अध्यक्ष रामशिला साहू,महासमुंद जिला अध्यक्ष विनय प्रधान,बलोदाबाजार,जिला अध्यक्ष अजय साहू,व आरंग ब्लॉक अध्यक्ष धनेश बघेल ने संयुक्त संचालक के त्वरित एक्शन पर हर्ष व्यक्त किया है
उपरोक्त जानकारी आईटी सेल प्रभारी सुरेश पटेल व सह प्रभारी संतलाल साहू जी ने दी है