राजेश साहू अध्यक्ष एवं केसरबाई शांडिल्य उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

राजेश साहू अध्यक्ष एवं केसरबाई शांडिल्य उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए

 राजेश साहू अध्यक्ष एवं केसरबाई शांडिल्य उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए 



गरियाबंद

 कुबेरबंधु बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित गरियाबंद पंजीयन क्रमांक 8 के राजेश साहू अध्यक्ष एवं केसरबाई शांडिल्य उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।



ज्ञात हो कि कुबेरबंधु बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित, गरियाबंद पं.क्र.-08 तहसील-गरियाबंद जिला गरियाबंद के संचालक मण्डल के सदस्यों के निर्वाचन, नामांकन  प्रक्रिया 15 अप्रैल समय 12: 30 बजे दाखिल किया गया। वही दोपहर समय 3:00 नामांकन पत्रों की समीक्षा की गई, आगामी तिथि 16 अप्रैल को नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण हुई, वही सोसाइटी के चुनाव संपन्न किए जाने के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी रवि मिश्रा ने 28 अप्रैल को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पदाधिकारी सहित अन्य सहकारी सोसाइटीयों के प्रतिनिधियों का निर्वाचन विधिवत सम्पन्न कराया। जिसमें अध्यक्ष राजेश साहू , उपाध्यक्ष श्रीमती केशरबाई ,सदस्य योगेश्वर, शरद तिवारी, मोहन निर्मलकर,श्रीमती ताराबाई,  दौलतराम, लिलाम्बर,श्रीमती देवकी, श्रीमती सरोज,श्रीमती शोभवती निर्वाचित हुए। वही निर्वाचन अधिकारी रवि मिश्रा ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads