*साकरा की शोकाकुल परिवार से मिले विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव*
*साकरा की शोकाकुल परिवार से मिले विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव*
जयलाल प्रजापति /नगरी
समीप ग्राम साकरा में आंधी तूफान से आम का पेड़ गिरा आम का पेड़ के नीचे सप्ताहिक बाजार साकरा में चना मुर्रा बेचने वाले देवलाल निषाद, पत्नी ईश्वरी निषाद, दोनों ही पेड़ के नीचे बाजार के दिन चना मुर्रा बेचकर जीवन यापन करते थे विगत दिनों मौसम खराब होने के कारण भयंकर आंधी तूफान की वजह से आम का पेड़ चना मुर्रा बेच रहे दंपत्ति के ऊपर गिरने से मौका पर ही दोनों की मृत्यु हो गई।
जिस पर सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने शोकाकुल परिवार के घर साकरा में पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाक़ात कर परिवार के प्रति सवेदना व्यक्त की साथ मृत्य आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिवार को यथासंभव मदद करने की बात कही इस बीच परिवार के दो बच्चो को महिला बाल विकास के माध्यम से बाल आश्रम में पढ़ाई के लिए लेटर लिखने की बात कही व तहसीदार की मौजदगी में प्राकृतिक आपदा के तहत दोनों के लिए चार चार लाख घर पर ही तत्काल प्रकरण बनने के लिए तसिलदार को आदेशित किया साथ ही सोक बक्त करते हुए विधायक मोहोदय ने शोकाकुल परिवार को पांच हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

