व्याख्याता द्वारा समर क्लास में हो रही बोर्ड कक्षाओं की तैयारी - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

व्याख्याता द्वारा समर क्लास में हो रही बोर्ड कक्षाओं की तैयारी

व्याख्याता द्वारा समर क्लास में हो रही बोर्ड कक्षाओं की तैयारी



राजिम 

स्कूलों की परीक्षाएँ एक ओर जहाँ समाप्त हो चुकी हैं वहीं दूसरी ओर परीक्षा परिणाम भी जारी किए जा रहे हैं। तदोपरांत विद्यार्थियों के  ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रारंभ हो जाएँगे । इस समयावधि का सदुपयोग अगली कक्षा के अध्ययन में किया जा सकता है। इस विचार को क्रियान्वित करते हुए सेजेस राजिम की व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ द्वारा परीक्षा समाप्ति पश्चात् तुरंत बोर्ड  कक्षाओं की रसायन विज्ञान की क्लासेज प्रारंभ की गयी । शिक्षिका ने बताया  बोर्ड कक्षाओं की महत्ता और कोरोनाकाल में अध्ययन में हुए नुकसान सर्वविदित हैं। इस हेतु समर क्लास के रूप में सहायक शिक्षण सामग्री के साथ अध्यापन कार्य किया जा रहा। कक्षाएँ शुरू होने पर आसपास के अन्यत्र विद्यालयों के इच्छुक छात्र छात्राओं ने संपर्क कर क्लासेज में शामिल होने की इच्छा जाहिर की एवं अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर  लाभान्वित हो रहे। कोरोनाकाल में शिक्षिका को राज्य के के अनेक  जिलों के विद्यार्थियों को आनलाइन क्लासेज अध्यापन, टीएलएम , स्टडी मटेरियल, युट्युब वीडियो निर्माण आदि हेतु जिला समग्र शिक्षा विभाग द्वारा सम्मानित भी किया गया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads