अभिनंदन ' राज ' का विमोचन एवं पुनुराम साहू 'राज ' का अमृत महोत्सव संपन्न
अभिनंदन ' राज ' का विमोचन एवं पुनुराम साहू 'राज ' का अमृत महोत्सव संपन्न
मगरलोड
संगम साहित्य एवम सांस्कृतिक समिति मगरलोड, जिला-धमतरी के तत्वाधान में अंचल के प्रखर पत्रकार , सजग समाजसेवी , वरिष्ठ साहित्यकार , समिति के संस्थापक सचिव एवम वर्तमान अध्यक्ष , रेडियो कार्यक्रमों के सुधी श्रोता एवम समीक्षात्मक पत्र लेखक श्री पुनूराम साहू 'राज' जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित अभिनंदन 'राज' पुस्तक का विमोचन एवम उनके 75वें जन्मदिवस पर आयोजित अमृतमहोत्सव का आयोजन 17 मई 2023 को संगम सदन , रामलीला मैदान मगरलोड में आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम माननीया डॉ लक्ष्मी ध्रुव जी विधायक विधानसभा क्षेत्र सिहावा के मुख्य आतिथ्य , माननीय श्री रवि श्रीवास्तव जी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन रायपुर की अध्यक्षता एवम डॉ परदेशी राम वर्मा अध्यक्ष आगसदिया भिलाई, माननीय श्री अशोक बजाज जी पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर , माननीय श्री लखन लाल भौर्य जी सहायक केंद्र निदेशक आकाशवाणी रायपुर, ब्रम्हाकुमारी अखिलेश दीदी जी संचालिका ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय केंद्र मगरलोड, माननीया श्रीमती नीतू खिलावन साहू जी अध्यक्ष नगर पंचायत मगरलोड के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम विद्यादायनी माँ सरस्वती के छाया चित्र की पूजा अर्चना अतिथियों के द्वारा की गई। दीप प्रज्वलन के साथ ही इस गरिमामय समारोह का विधिवत शुभारम्भ हुआ। समिति के पदाधिकारियों एवम सदस्यों ने मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया । अभिनन्दन ग्रन्थ के सम्पादक एवम समिति के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सरल ने स्वागत भाषण दिया। तदुपरांत राज जी के द्वारा केक काटा गया। मंचासिन अतिथियों के साथ ही पंडाल पर उपस्थित जनसमुदाय द्वारा राज जी को 75वें जन्मदिवस की बधाई एवम शुभकामनाएं दी गई। समिति के पूर्व अध्यक्ष जे आर साहू एवम अखिलेश बहन जी द्वारा राज जी के सम्मान में अभिनन्दन पत्र का वाचन किया गया। प्रमुख वक्ता के रूप में श्री विनोद साव प्रख्यात व्यंग्यकार भिलाई , डॉ पी सी लाल यादव संचालक दूधमोंगरा सांस्कृतिक कला मंच गंडई, डॉ अनिल भतपहरी सचिव छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग रायपुर, डॉ सुखदेव राम साहू सरस् वरिष्ठ साहित्यकार रायपुर, डॉ डीपी देशमुख संपादक एवं संयोजक साहित्य/ कला परंपरा भिलाई , श्री महेश कुमार वर्मा दूरदर्शन कलाकार अध्यक्ष लोक मया मंच भिलाई, डॉ राजेंद्र साहू दूरदर्शन कलाकार अध्यक्ष लोकधारा मंच भिलाई, श्री चेतन भारती जी वरिष्ठ साहित्यकार/ कवि रायपुर , एनआर साहू जी सेवानिवृत्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी मगरलोड , श्री राजेश चौहान लोकप्रिय गीतकार/गायक रायपुर इत्यादि ने राज जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को रेखंकित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए ।
पूरे प्रदेश से आए हुए पत्रकार, कलाकार, साहित्यकार, रेडियो श्रोता संघ के सदस्य एवम पदाधिकारियों के साथ समस्त पारिवारिक सदस्य तथा नगर पंचायत मगरलोड के तमाम बुद्धिजीवी नागरिकों के द्वारा श्री पुनूराम साहू राज जी को 75 वें जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई एवम सम्मान में उपहार भेंट किए गए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संगम साहित्य समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही । पुरुषोत्तम मार्कण्डेय, लालेश्वर सिन्हा , देव नारायण निषाद कामता प्रसाद साहू, उषा किरण निर्मलकर , अनीता गौर, भास्कर वर्मा, पलटन राम साहू , शान्तु साहू, टामेश्वर ठाकुर, भोला राम सिन्हा, जुबेर ईरानी, भोपाल मणी साहू, लीलूदास मानिकपुरी, मनेश्वर अडिल धेय्य, चन्द्रहास बघेल, इत्यादि सदस्यों ने अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का सफल संचालन अंचल के प्रख्यात मंच संचालक एवं मानस मर्मज्ञ श्री आत्माराम साहू ने किया। पत्रकार ज्ञानदेव साहू जी, नीलम साहू जी एवम यशवंत साहू जी का भरपूर सहयोग मिला।
