शराब घोटाले को लेकर रायपुर जिला ग्रामीण के महाधरना
शराब घोटाले को लेकर रायपुर जिला ग्रामीण के महाधरना
आरंग /अभनपुर
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया -भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला ग्रामीण के तत्वाधान में मंदिर हसौद में जिला ग्रामीण एवं 12 मंडलों के कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के निर्देशन में चल रहे दो हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए धरना दिया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व सहित जिला के पदाधिकारी एवं मंडल के अध्यक्ष महामंत्री सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार के भ्रष्टाचारी नीतियों का जमकर हल्ला बोला।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता मोतीलाल साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज पूर्व विधायक संजय ढीडी,नवीन मार्कंडेय, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा,जिला ग्रामीण के प्रभारी पहलाद रजक वहीं जिला अध्यक्ष अभिनेश कश्यप कांग्रेश सरकार के घोटालों का पोल खोलते हुए सभा को संबोधित किया। जिला के महामंत्री अनिल अग्रवाल ,श्याम नारायण , विधानसभा प्रभारी अनिल पांडे,मंडल के अध्यक्ष वर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस सरकार के प्रत्येक अलोकतांत्रिक एवं भ्रष्टाचारी गतिविधियों को उजागर किया।

