ब्रह्माकुमारीज मण्डला के द्वारा Y20 के अंतर्गत युवाओं के लिए किया गया कार्यक्रम
ब्रह्माकुमारीज मण्डला के द्वारा Y20 के अंतर्गत युवाओं के लिए किया गया कार्यक्रम
मण्डला -
ब्रह्माकुमारीज के युवा प्रभाग के द्वारा पूरे भारत देश मे Y20 के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी उपलक्ष्य पर ब्रह्माकुमारीज मण्डला के द्वारा Y20 का कार्यक्रम सरदार पटेल स्कूल ऑफ नर्सिंग, खेरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मण्डला क्षेत्रीय संचालिका एवं इंदौर जोन के युवा प्रभाग की जोनल कॉर्डिनेटर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, पड़ाव वार्ड सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी साथ मे बीके उषा बहन, सरदार पटेल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के प्रशासनिक अधिकारी भ्राता आशीष ज्योतिषी, सरदार पटेल स्कूल ऑफ नर्सिंग की उप प्राचार्य बहन नम्रता चौरसिया, सेवानिवृत्त प्राचार्य विधुतहायर सेकंडरी स्कूल, बिरसिंहपुर पाली भ्राता अनंत कुमार एवं 250 से अधिक युवा उपस्थित रहे।
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ममता दीदी ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि G20 समूह की अध्यक्षता भारत देश कर रहा है, इसके अंतर्गत युवाओं के लिए Y20 के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। Y20 का उद्देश्य युवाओं को एकत्रित कर उनके अंदर की आवाज को सुना जाए। इसके लिए health, wellbeing, sports agenda for youth" विषय पर कार्यक्रम रखे जा रहे हैं । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के युवा प्रभाग एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय दोनों के समन्वय द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
मन हमारा स्वस्थ हो जाये, मन के टेंशन समाप्त हो जाये, तो हमारा शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है, क्योंकि मन स्वस्थ तो तन भी स्वस्थ रहता है। हमें खेलो में भी ध्यान देना है, प्रकृति के साथ खेलना होता है। सुबह उठकर एक्सरसाइज करना, खेल खेलना, मेडिटेशन करना चाहिए।
ब्रह्माकुमारी ओमलता दीदी ने सभी को ब्रह्माकुमारीज संस्थान और यूथ विंग का संक्षिप्त परिचय दिया।
सरदार पटेल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के प्रशासनिक अधिकारी भ्राता आशीष ज्योतिषी ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा युवाओं के लिए किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की और कहा कि युवाओं को सही रास्ता बताने का कार्य ब्रह्माकुमारीज संस्थान ही कर सकती है।
भ्राता अनन्त कुमार ने कहा कि युवाओं को अपने समय का विशेष ध्यान देना चाहिए, समय बहुमूल्य उपहार है। युवाओं को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए और खेल भी खेलना चाहिए।


