प्रेमलाल यादव मनोनीत हुए तहसील परिक्षेत्र राजिम के अध्यक्ष - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

प्रेमलाल यादव मनोनीत हुए तहसील परिक्षेत्र राजिम के अध्यक्ष

 प्रेमलाल यादव मनोनीत हुए तहसील परिक्षेत्र राजिम के अध्यक्ष



तेजस्वी छुरा 

छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार राजिम तहसील परिक्षेत्र पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव दिनांक 11/06/2022,दिन-रविवार को यादव सामुदायिक भवन राजिम में संपन्न हुवा।



सामाजिक गतिविधियों में समरूपता और सभी लोगो की समान भागीदारी के महत्व को स्थान देने तथा समाज मे सन्तुलन के भाव को उजागर करने हेतु युवा और बुजुर्गों में तालमेल लाने हेतु सभी प्रकोष्ठ में निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुए।इसमें विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता, मधुर एवं मिलनसार व्यक्तित्व,समाज उत्थान में सहभागिता देने वाले कोमा निवासी युवा प्रेमलाल यादव को तहसील परिक्षेत्र राजिम का नव मनोनीत अध्यक्ष चुना गया।संरक्षक के रूप में पुनितराम यादव बकली,मेहत्तर यादव कोपरा,उपाध्यक्ष जगत राम यादव दुतकैय्या, सचिव दयाराम यादव सेमहराडीही,कोषाध्यक्ष श्रवण यादव राजिम,संचालक राम अवतार यादव दुतकैय्या, सह सचिव महेश यादव पांडुका,अंकेक्षक राजेश यादव कोपरा,मीडिया प्रभारी दीनबंधु यादव बासीन, संगठन मंत्री थानू यादव पंडरीतराई,कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष टकेश्वर यादव सेमहराडीही,सलाहकार कार्तिक यादव लफंदी, सहदेव यादव रावड,चैनसिंह सांकरा, न्याय प्रकोष्ठ बाबूलाल यादव तर्रा, राम्हई यादव परतेवा,भगोली यादव गाड़ाघाट,भीम यादव बेलटुकरी,मदन यादव राजिम,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरविंद यादव राजिम,सचिव सावन यादव कोमा,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सरिता यादव राजिम,उपाध्यक्ष ममता यादव राजिम,सचिव दमयंतीन यादव सेमहराडीही,कोषाध्यक्ष मिथलेश यदु राजिम,संगठन मंत्री चमेली यादव पथर्रा, सदस्य धनमत यादव राजिम,नेमा यादव राजिम मनोनीत किए गए।इसमें तहसील परिक्षेत्र के 60 गांवों के सैंकड़ों की संख्या में सभी स्वजातीय बंधुओ की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव सम्पन्न कर एकता और विश्वास का मिशाल पेश किया।साथ ही परिक्षेत्र को सुचारू रूप में गति प्रदान करने हेतु छूट पुट सामाजिक गतिविधियों के संचालन हेतु 21 गांव का पाली/हल्का बनाने सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखा गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads