चाकुबाजो पर सिलतरा पुलिस की कार्यवाही दो चाकुबाजो को किया गिरफ्तार - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

चाकुबाजो पर सिलतरा पुलिस की कार्यवाही दो चाकुबाजो को किया गिरफ्तार

 चाकुबाजो पर सिलतरा पुलिस की कार्यवाही दो चाकुबाजो को किया गिरफ्तार



   धरसींवा 

   अपराध मुक्त रायपुर जिला बनाने एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, अभिषेक माहेश्वरी के निर्देशन एवं सीएसपी अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में धरसीवा टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत सिलतरा चौकी प्रभारी यूएन शांत कुमार साहू का अपराधियो के खिलाफ धरपकड़ अभियान इन दिनों जारी है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचकर अपराधियो को गिरफ्तार कर रही है सिलतरा पुलिस ने दो चाकुबाजो को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।

   पुलिस की टीम द्वारा थाना धरसींवा के सांकरा स्थित शमशान घाट के पास धारदार चाकू लेकर आम लोगांे को आतंकित करते आरोपी रविश  को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 287/2023 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई


*धारदार चाकू के साथ आरोपी टिकेन्द्र गिरफ्तार*

 धरसींवा पुलिस की टीम द्वारा थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत सोण्डरा चौक के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगांे को आतंकित करते *आरोपी टिकेन्द्र  निवासी आनंद चौक सांकरा थाना धरसींवा रायपुर* को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 291/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads