*रक्तदान महादान, जीवन दान --खेलन सिंह तारक ने 2015 से अब तक 33 बार रक्तदान कर चुके हैं*
*रक्तदान महादान, जीवन दान --खेलन सिंह तारक ने 2015 से अब तक 33 बार रक्तदान कर चुके हैं*
गरियाबंद
*रक्त दान करके आप किसी की साँसो की वजह बन सकते हैं :खेलन सिंह तारक जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस जिला गरियाबंद,प्रदेश सह सचिव धीवर समाज महासभा रायपुर(छत्तीसगढ़)व प्रदेश कोषाध्यक्ष मछुआ महासंघ कल्याण समिति रायपुर छत्तीसगढ़*
*खेलन सिंह तारक ने पहली बार 2015 मे रक्तदान किया अब तक 33 बार रक्तदान कर चुके हैं*
ग्राम कोमा(राजिम) मे रहने वाले खेलन सिंह तारक अब तक 33 बार रक्तदान कर चुके हैं!आगे खेलन सिँह तारक ने बताया की पहली बार 2015 मे रक्तदान किया कई लोगो ने मुझे मना भी किया की रक्तदान से शरीर कमजोर हो जाता हैं किसी को रक्तदान नहीं करना चाहिए मैंने सभी की बात को अनदेखा करते हुए रक्तदान किया क्योंकि मै पड़ा लिखा आदमी हूँ की मैंने अपने पढ़ाई के दौरान पड़ा था की रक्तदान करने से रक्त पतला होता हैं! और शरीर मे नया खून बनने पर शरीर मे ताजगी व स्फूर्ति आती हैं हार्ट अटैक व कैंसर जैसे ख़तरनाक बीमारी होने का खतरा कम हो जाता हैं मोटापा कम करने मे भी मदद मिलता हैं और अन्य बहुत सारे फायदे शरीर को मिलता हैं तभी से तय किया की जीते जी रक्तदान मरने के बाद नेत्र दान जब तक सांस मे सांस हैं तब तक दुसरो का रक्तदान करके जान बचाऊँगा और लोगो को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित व जागरूक करूँगा रक्तदान पूरी तरह से सुरक्षित और स्वस्थ हैं रक्तदान मे जितना रक्त हमसे लिया जाता हैं वह 21दिन के अंदर शरीर पुनः रक्त बना लेता हैं रक्त का बनना शरीर मे 24 से 72 घंटे मे पूरा अपना वैल्यूम बना लेते हैं! और किसी भी प्रकार का शरीर को कोई नुकसान नहीं होता तभी से मैंने फैसला किया की हमेशा रक्तदान करूँगा और लोगो को रक्तदान करने के लिए प्रेरित व जागरूक करूँगा
