कांग्रेस में बढ़ी दावेदारों की संख्या,क्या बदलेगी कांग्रेस धरसीवा से अपना चेहरा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कांग्रेस में बढ़ी दावेदारों की संख्या,क्या बदलेगी कांग्रेस धरसीवा से अपना चेहरा

 कांग्रेस में बढ़ी दावेदारों की संख्या,क्या बदलेगी कांग्रेस धरसीवा से अपना चेहरा



सुरेन्द्र जैन /धरसींवा  

   सोने की चिड़िया कहे जाने वाले धरसीवा विधानसभा से कांग्रेस में टिकिट के दावेदारों की संख्या काफी अधिक हो गई है अब तक डेढ़ दर्जन के करीब दावेदार अपनी अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं जिनमे अधिकांश



मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले पार्टी के सक्रिय समर्पित नेता ही हैं जिसे देखते हुए यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या कांग्रेस धरसीवा से अपना चेहरा बदलेगी इंसका एक कारण यह भी है कि यदि कांग्रेसी बर्तमान विधायक के कार्यकाल से संतुष्ट हैं तो फिर उनके रहते इतने अधिक दावेदारों ने दावेदारी क्यों पेश की कांग्रेस में दावेदारों की सूची देखी जाए तो बर्तमान विधायक श्रीमती अनिता शर्मा के अलावा क्षेत्र के दिग्गज नेताओं में मुख्यमंत्री के करीबी ओर पिछली बार जिनका टिकिट मिलते मिलते रह गया उनमे खरोरा ब्लॉक के देववृत नायक है जो पहले स्वयं ओर वर्तमान में उनकी धर्मपत्नि को तिल्दा जनपद अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाने में कामयाब रहे हैं वही धरसीवा से ही अन्य प्रबल दावेदारों में चौवाराम वर्मा , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा भी मुख्यमंत्री के करीबी नेताओ में से हैं जिनका पार्टी हित मे अहम योगदान के साथ यह जमीनी नेता हैं इसके अलावा धरसीवा जनपद पंचायत अध्यक्ष उत्तरा कमल भारती, कूँरा निबासी मदन गोयल ने भी अपनी अपनी दावेदारी पेश की है धरसीवा विधानसभा से लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक कांग्रेस नेताओं ने दावेदारी पेश की है वही अपुष्ट सूत्र बताते हैं कि हाल में पार्टी की गाइड लाइन से हटकर जो हिन्दू राष्ट्र को लेकर बर्तमान विधायक का बयान चर्चित हुआ था वह टिकिट में उनके लिए रोड़ा बन सकता है इसके अलावा यह भी की उनसे यदि सभी संतुष्ट हैं तो फिर इतनी अधिक संख्या में टिकिट के लिए दावेदारी क्यों ऐंसे में बड़ा सवाल यह उठने लगा है कि क्या कांग्रेस धरसीवा विधानसभा से कोई नया चेहरा मैदान में उतारेगी ओर यदि उतारेगी तो वह कौन होगा क्या इस बार मुख्यमंत्री के किसी करीबी को ही मौका मिलने वाला है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads