आँचलिक खबरें
आंचलिक खबर
गणेश प्रतिमा निर्माण कार्य जोरों पर मूर्तिकार हेमचंद बना रहे हैं एक से बढ़कर एक गणेश प्रतिमाएं
शनिवार, 2 सितंबर 2023
Edit
गणेश प्रतिमा निर्माण कार्य जोरों पर मूर्तिकार हेमचंद बना रहे हैं एक से बढ़कर एक गणेश प्रतिमाएं
आरंग
क्षेत्र में गणेश जी की प्रतिमाओं का निर्माण कार्य जोरों पर है। क्षेत्र के मूर्तिकार गणेश जी की प्रतिमाओं को मूर्त रूप देने में लगे हैं। वहीं तामासिवनी निवासी सुप्रसिद्ध सेंड आर्टिस्ट व मूर्तिकार एक से बढ़कर एक प्रतिमाओं का निर्माण कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कोविड काल के पश्चात् बड़े प्रतिमाओं का आर्डर बहुत कम हो गया है।वह पूर्णतः मिट्टी से ही प्रतिमाएं बना रहे हैं। ताकि पर्यावरण संरक्षित रहे।साथ ही सभी कलाकारों को भी मिट्टी की प्रतिमाएं बनाने आग्रह किये है।
Previous article
Next article