अखिल भारतीय साहित्यदूत से सम्मानित हुए शिक्षक दुष्यंत वर्मा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अखिल भारतीय साहित्यदूत से सम्मानित हुए शिक्षक दुष्यंत वर्मा

 अखिल भारतीय साहित्यदूत से सम्मानित हुए शिक्षक दुष्यंत वर्मा



अभनपुर 

 अखिल भारतीय साहित्य मंथन संस्थान नई दिल्ली द्वारा जांजगीर चांपा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा अलंकरण समारोह  में देश के कई राज्यों के प्रतिभावान हस्तियों को शिक्षा साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु सम्मानित किये गये। निहित मंच पर मंचासीन अतिथि बीपी साहू प्राचार्य डाइट जांजगीर-चांपा, हेमलता शर्मा सहायक परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा जांजगीर की उपस्थिति डॉ आचार्य वीरेंद्र गौतम की अध्यक्षता और डॉ ज्योति कुशवाहा के निर्देशन में यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत और सरस्वती आराधना के साथ सुचारू रूप से प्रारंभ कर सबको मंत्र मुक्त कर दिए। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिला,फिंगेश्वर विकासखंड के बहुमुखी प्रतिभा के धनी शिक्षक दुष्यंत कुमार वर्मा को गांधी जयंती शास्त्री जी के जयंती 2 अक्टूबर  के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य दूत सम्मान से सम्मानित किया गया जो की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा में व्याख्याता के पद पर पदस्थ हैं यह अवार्ड इनके विलक्षण प्रतिभा, समाज सेवा की भावना साहित्य सृजन कला संस्कृति संवर्धन सुदीर्घ हिंदी सेवा संबंधी राष्ट्र नव निर्माण के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए हेतु प्रदान किया गया। इसके पहले भी शिक्षक दुष्यंत कुमार राष्ट्रीय स्तर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर - राष्ट्रीय सरस्वती सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय विशिष्ट शिक्षा सम्मान,बेस्ट अचीवर अवार्ड,मैजिक बुक का रिकॉर्ड,महात्मा ज्योतिबा फूले शिक्षा मैत्री अवार्ड, इंदु कुमारी स्मृति प्रतिभा सम्मान ,प्रत्यूषा फाउंडेशन उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान आदि अनेक सम्मानों से विभूषित  हो चुके हैं राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम का संचालन जगजीवन प्रसाद जांगड़े ने अपने लाजवाब शब्द शैली से दर्शक दीर्घा को सम्मोहन पास में बांध दिया

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads