पीपला फाउंडेशन ने महासमुंद में लगाया वाटर कूलर,जल-दान महाअभियान की नागरिकों ने की सराहना - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पीपला फाउंडेशन ने महासमुंद में लगाया वाटर कूलर,जल-दान महाअभियान की नागरिकों ने की सराहना

 पीपला फाउंडेशन ने महासमुंद में लगाया वाटर कूलर,जल-दान महाअभियान की  नागरिकों ने की सराहना 



आरंग

 विगत दो वर्षों से स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के संयोजन में जलदान महाभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत बीते दो वर्षों से ग्रीष्मकाल में पशु पक्षियों के लिए जगह जगह जल पात्र रखा दान जा रहा है।रखे जल पात्र में  सुबह-शाम जल भरकर मवेशियों के लिए पीने की पानी का इंतजाम किया जा रहा है।



 दानदाताओं के सहयोग से आरंग, महासमुन्द, नया रायपुर,मंदिरहसौद, अभनपुर सहित सैकड़ों स्थानों पर जल पात्र रखा गया है। साथ ही पक्षियों के लिए चकोरा रखकर दाना पानी का इंतजाम कर रहें  है।इसी क्रम में बुधवार को यात्रियों और राहगीरों के लिए भी शीतल जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए महासमुंद के समाजसेवी व व्यवसायी बलराम लालवानी के व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स बस स्टैंड  में वॉटर कूलर स्थापित किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष दूजेराम धीवर ने बताया कि पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के संयोजन में एक दानदाता द्वारा किए गए गुप्त दान से इसकी स्थापना की गई है। जिसका श्रीफल तोड़कर इसका शुभारंभ किया गया।इससे भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को शुद्ध और शीतल पेयजल मिलने लगा है। वहीं राहगीरों व नागरिकों ने पीपला वेलफेयर फाउंडेशन का आभार जताया है। ज्ञात हो कि पीपला फाउंडेशन आरंग में भी तीन स्थानों पर वाटर कूलर से।स्थापित कर नियमित संचालन कर रहे हैं।

इस अवसर पर फाउंडेशन के संरक्षक आनंदराम पत्रकारश्री, ,संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल, समाजसेवी बलराम लालवानी,सक्रिय सदस्य शेखर चंद्राकर, संजय मेश्राम आदि उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads