आरंग क्षेत्र के इतिहास पर होगा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन,2000 से अधिक छात्र होंगे शामिल - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आरंग क्षेत्र के इतिहास पर होगा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन,2000 से अधिक छात्र होंगे शामिल

 आरंग क्षेत्र के इतिहास पर होगा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन,2000 से अधिक छात्र होंगे शामिल



आरंग‌

 स्वयंसेवी संस्था पीपला वेलफेयर फाउंडेशन और संस्कार भारती छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आरंग  क्षेत्र के ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं सामान्य ज्ञान पर आधारित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आरंग नगर के समस्त हाई हायर सेकंडरी स्कूलों के कक्षा नवमी से बारहवी तक के सभी संकाय के छात्र - छात्राएं भाग लेंगे। फाउंडेशन के संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल ने बताया की आरंग व क्षेत्र के इतिहास एवं पुरातत्व पर केंद्रित प्रश्नों का संकलन संस्कार भारती की सदस्य व पुराविद् डॉ. शुभ्रा रजक तिवारी, प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्त्व विषय के पी. एच.डी. स्कॉलर हेमंत कुमार वैष्णव, शिक्षा विद् मुरली मनोहर देवांगन, फाउंडेशन से दूजेराम धीवर व महेन्द्र पटेल सहित अन्य इतिहास के जानकारों द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें आरंग क्षेत्र के पुरा वैभव सहित विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जायेंगे। जल्द ही सभी स्कूलों से समन्वय स्थापित कर इस सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को संस्थाओं की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा साथ ही इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र - छात्राओं को क्रमशः 3001/2001/1001 रूपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads