*छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज ने की "एक पेड़ मां के नाम" के तहत वृक्षारोपण...!*
*छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज ने की "एक पेड़ मां के नाम" के तहत वृक्षारोपण...!*
*सामाजिक प्रतिनिधियों की कार्यशाला संपन्न...!*
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की ओर से आयोजित सामाजिक प्रतिनिधियों की कार्यशाला में पूरे वर्ष भर विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया गया। जिसकी शुरुवात आज शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय नरदहा के प्रांगण मे *"एक पेड़ माँ के नाम" के तहत वृक्षारोपण "* किया गया।
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामाजिक प्रतिनिधियों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष खोडस राम कश्यप ने कहा कि पेड़ लगाना एक प्रकार से स्थायी स्मृति बनाना है। जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरित और समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। प्रांतीय महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा ने कहा कि माताओं के सम्मान मे पेड़ लगाना मातृ शक्ति को प्राथम्य स्थान प्रदान करने के साथ ही मानव समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना भी है। वर्तमान समय मे वृहद रूप में वृक्षारोपण ही बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से वसुंधरा को सुरक्षित रखने का एकमात्र उपाय है।
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के विधान एवं आचार संहिता तथा समाज के द्वारा संधारित रखे जाने वाले विभिन्न प्रकार के अभिलेखों के संबंध मे छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय एवं छत्तीसगढ़ के समस्त राज के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
उक्त कार्यशाला में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोडस राम कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोती लाल वर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा, आर.सी. वर्मा, महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष जागेश्वर बघेल, मंत्री जीवराखन वर्मा, यशवंत वर्मा अंकेक्षक महेंद्र कश्यप, सचिव संतोष आडिल, कार्यालय सचिव मोहित वर्मा कार्यालय प्रभारी रामचंद्र वर्मा, केंद्रीय महिला अध्यक्ष सरिता बघेल, युवा अध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा, राज प्रधान जगेश्वर वर्मा रायपुर, सुनीता वर्मा बलौदा बाजार, श्रीमती सत्यभामा परगनिहा धमधा, रामखिलावन वर्मा पलारी, ठाकुर राम वर्मा तिल्दा, नीलमणि परगनिहा धरसीवां, हरिराम वर्मा अर्जुनी, चिंताराम वर्मा चंदखुरी, ईश्वरी वर्मा दुर्ग, युगल किशोर आडील पाटन सहित केंद्र एवं राज के पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए प्रशिक्षण मे उपस्थित प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान की।