वीडियो.. शासकीय इंटर कॉलेज मऊरानीपुर में मेडिटेशन एंड मोटिवेशन विषय पर बीके नितेश का हुआ व्याख्यान
शासकीय इंटर कॉलेज मऊरानीपुर में मेडिटेशन एंड मोटिवेशन विषय पर बीके नितेश का हुआ व्याख्यान
वीडियो....
मऊरानीपुर (उत्तरप्रदेश)
शासकीय इंटर कॉलेज मऊरानीपुर में मेडिटेशन एंड मोटिवेशन विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें ब्रह्मा कुमारीज की एजुकेशन विंग के सदस्य बीके नितेश ने छात्रों को बताया कि हमारे मन का प्रभाव तन पर भी पड़ता है हमारी जिस तरह से विचार चलेंगे उसी तरह मन मे भाव पैदा होकर चलन मे आता है और वही संस्कार बन जाता है इसीलिए हमें सदैव सभी के प्रति शुभ सोचना चाहिए,
छात्र -छात्राओं को बताया की जीवन मे पढ़ाई के साथ साथ मन को स्थिर करने का सहज साधन है योग।
राजयोग जो ब्रह्माकुमारीय सेवाकेंद्र मे जाकर निःशुल्क प्राप्त कर सकते, ब्रह्माकुमारीज़ मे दिए जाने वाले ज्ञान व योग को अपनाकर सहज ही आज के बढ़ते मानसिक विकृतियों से बचा जा सकता है वही छात्रों को ओम की ध्वनि से शांति प्राप्ति व ओम की ध्वनि के फायदे बताये।


