आरंग क्षेत्र की बेटी ने बढ़ाया मान! शिक्षक की बेटी निशा ठाकुर ने CGPSC में 119वीं रैंक हासिल कर DSP बनकर किया कमाल
आरंग क्षेत्र की बेटी ने बढ़ाया मान!
शिक्षक की बेटी निशा ठाकुर ने CGPSC में 119वीं रैंक हासिल कर DSP बनकर किया कमाल
आरंग
कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम हमेशा मीठा होता है। इस बात को सच कर दिखाया है ग्राम सकरी (कोरासी) की होनहार बेटी निशा ठाकुर ने, जिन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षा में 119वां रैंक हासिल कर उप पुलिस अधीक्षक (DSP) का पद प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे आरंग क्षेत्र में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई है।
पिता माखन ठाकुर प्रधान पाठक की लाडली निशा ठाकुर शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है।
निशा ने गणित विषय लेकर अपनी स्नातक की शिक्षा पूरी की। गणित जैसे तार्किक और कठिन विषय में उनकी दक्षता उनकी बौद्धिक क्षमता को दर्शाती है। स्नातक की पढ़ाई के बाद, उन्होंने CGPSC की तैयारी में खुद को झोंक दिया और अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया।
निशा की इस अभूतपूर्व सफलता पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और शैक्षिक जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अभिलाषा पैंकरा,
विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मातली नंदन वर्मा, एबीईओ लाखेश्वर रात्रे, सरपंच पीतांबर साहू,नारायण साहू(उपसरपंच),प्राचार्य पी एल साहू, एवं शैक्षिक संगठन से हरीश दीवान ,सुरेंद्रचंद्र सेन जितेंद्र शुक्ला, मनोज मुछावर,कुलेश्वर साहू, प्रहलाद शर्मा, प्रफुल्ल मांझी, अरविंद वैष्णव, महेंद्र पटेल,कोमल वर्मा,अभिषेक तिवारी,जीत मिश्रा, धरम दास पाटिल,छोटूराम साहू,आदि ने उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई दी है।


