पारागांव में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 5 हाइवा जब्त,आरंग राजस्व विभाग ने की कार्यवाही।क्षेत्र में रेत के अवैध भंडारण पर भी जल्द होगी कार्यवाही - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पारागांव में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 5 हाइवा जब्त,आरंग राजस्व विभाग ने की कार्यवाही।क्षेत्र में रेत के अवैध भंडारण पर भी जल्द होगी कार्यवाही

आरंग-आरंग के पारागांव में रेत का अवैध परिवहन कर रहे 5 हाइवा को आरंग एसडीएम विनायक शर्मा और तहसीलदार नरेन्द्र बंजारा ने संयुक्त कार्यवाही के दौरान पकड़ा। आरंग एसडीएम के अनुसार पारागांव रेतघाट से बिना रॉयल्टी पर्ची के रेत का परिवहन कर रहे 5 हाइवा वाहन को जब्त किया गया है।रेत से भरे सभी वाहनों को जब्त कर खनिज विभाग रायपुर को आगे की कार्यवाही के लिए निर्देश कर दिया गया है।आपको बता दे कि खनिज विभाग की निष्क्रियता के चलते आरंग क्षेत्र में महानदी से अवैध रेत खनन और परिवहन जोरो पर है।रेत माफिया धड़ल्ले से महानदी से 24 घंटे रेत निकाल रहे है।खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही नही करने पर अब आरंग राजस्व विभाग ही कार्यवाही कर रही है।इससे पहले भी आरंग राजस्व विभाग द्वारा कई बार कार्यवाही किया जा चुका है।प्रशासन के कार्यवाही करने के बाद भी रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। वही दूसरी तरफ रेत माफिया बरसात के मौसम के पहले ही मुनाफा कमाने के लिए अवैध रूप से रेत का भंडारण शुरू कर दिए है।आरंग क्षेत्र में कुरूद,चिखली,हल्दीडीह, कागदेही,करमंदी,समोदा,चपरीद,गुदगुदा,बेनीडीह, राटाकाट,पारागांव,गौरभाट,कुम्हारी में रेत माफिया खाली पड़ी सरकारी जमीन या निजी खाली प्लाट का उपयोग कर लाखों रुपए की कमाई करते हैं. इसके बदले ये सरकार को किसी प्रकार का टैक्स नहीं देते हैं।बता दें कि, बारिश आते ही नदियों का जल स्तर बढ़ जाता है. जिससे नदी से रेत निकालना मुश्किल हो जाता है. इस दौरान रेत माफिया भंडार किए हुए रेत को ज्यादा दामों में बेच कर ज्यादा मुनाफा कमाते हैं. बरसात के दिनों में रेत के दामों में बाकी दिनों के अपेछा काफी बढ़ोतरी होती है. इसका फायदा रेत माफिया जम कर उठाते हैं और उपभोक्ता को रेत ज्यादा दामों पर बेच कर ज्यादा मुनाफा कमाते हैं, इसलिए रेत माफियाओं ने अभी से ही रेत का अवैध भंडारण शुरू कर दिया है.
        आरंग एसडीएम विनायक शर्मा ने स्पष्ट किया कि आरंग क्षेत्र में कुछ स्थानों में रेत के भंडारण की अनुमति है वही रेत के अवैध भंडारण के बारे जानकारी इकट्ठा किया जा रहा है जैसे ही अवैध भंडारण के जगहों के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी,राजस्व विभाग अलग अलग टीम बनाकर इन जगहों पर कार्यवाही करेगी।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads