गोवा से निकले 40 मजदूरों को बस ड्राइवर ने टाटीबंध बाजार के पास छोड़ा, जिला प्रशासन ने भोजन व्यवस्था कर बस से भेजा जशपुर - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

गोवा से निकले 40 मजदूरों को बस ड्राइवर ने टाटीबंध बाजार के पास छोड़ा, जिला प्रशासन ने भोजन व्यवस्था कर बस से भेजा जशपुर

रायपुर- बस के माध्यम से गोवा से चलकर अपने गृह जिला जशपुर के लिए निकले 40 मजदूरों को आज बस ड्राइवर टाटीबंध बाजार के पास उतार कर वापस लौट गया। भूखे-प्यासे ये मजदूर अपने गृह जिला जशपुर जाने बस किराये पर लेकर निकले थे। मजदूरों के मुताबिक उन्होंने प्रति व्यक्ति 6 हजार रुपये में बस की थी, लेकिन बस ड्राइवर टाटीबंध पहुंचने के बाद आगे ले जाने से इनकार कर दिया और सभी को उतार कर वापस लौट गया।

       सूचना मिलने पर रायपुर कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन के मार्गदर्शन पर जिला पंचायत सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश में जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और इनके लिए भोजन-पानी की व्यवस्था कर बस के माध्यम से इन्हें इनके जिला के लिए रवाना किया। इस दौरान एनजीओ  द पीपल के वालंटियर्स भी मदद के लिए मौजूद रहे।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads