स्लग-कोरोना से जंग जीतकर वापस लौटी 7 साल की बच्ची - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

स्लग-कोरोना से जंग जीतकर वापस लौटी 7 साल की बच्ची


दीपक वर्मा अभनपुर/अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के गोबरा नवापारा नगर पालिका क्षेत्र से 6 जून को 4 कोरोना संक्रमित  और चम्पारण से 20 कोरोना पाजेटिव मरीजो की पुष्टि हुई थी । 
 जिसमे गोबरा नवापारा नगर के 07 वर्ष की लड़की भी थी और उसी दिन सभी कोरोना पाजेटिव मरीजो को माना में भर्ती किया गया था। जिसमे 7 वर्षीय बच्ची ने कोरोना से जंग जीत की जिसका माना में भी बधाई दे छुट्टी दी। वही गोबरा नवापारा नगर में पहुचते ही नगर व वार्ड वासियो द्वारा भव्य स्वागत कर बधाई दिए। लोगो द्वारा घण्टी और थाली बजाकर और फूल बरसाकर स्वागत किया। आपको बता दे कि अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत अभी तक 28 कोरोना पाजेटिव मरीजो की पुष्टि हुई थी जिसमे गोबरा नवापारा नगर के एक 7 वर्षीय बच्ची कोरोना जंग जीत वापस घर लौटी । अब अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चम्पारण से 20 अभनपुर के समीप चार गांव से 04 व नवापारा नगर से 3 कोरोना पाजेटिव मरीज का इलाज जारी है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads