अभनपुर क्षेत्र में -मुरम माफिया की मनमानी - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अभनपुर क्षेत्र में -मुरम माफिया की मनमानी



अभनपुर-अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों मुरम माफिया  लगातार सक्रिय हैं।औऱ जहां तहां मुरम खनन कर भारी गहराई कर लोगो के लिये खतरा छोड़ रहे है। 
 आपको बता दे कि अभनपुर के समीप ग्राम पचेड़ा में मुरम ठेकेदार की मनमानी देखी जा सकती है जब ठेकेदार के उपस्थित लोगों से जानकारी लिया तो बताया कि यह कार्य वेस्कॉन इंजीनियर्स लिमिटेड द्वारा खुदाई किया जा रहा है जो  नवा रायपुर में बन रहे।

 मुख्यमंत्री , मंत्रियों और अधिकारियों के निवास स्थान के लिये जा रहे है। पर मुरम ठेकेदार द्वारा शासकीय कार्य के नाम पर जारी करवा कर जहा तहा अधिक मूल्य पर बेच कर अधिक  मुनाफा कमा रहे है। 
 वही खनन स्थल पर दिखा जाय तो अत्यधिक गहरी और खाई नुमा  खुदाई कर रहे है साथ ही अनुमति से ज्यादा क्षेत्र खुदाई किये जा रहे है। साथ ही रायल्टी काटेजाने का कार्य भी ठेकेदार के लोगो द्वारा किया जा रहा है पर दिखावे मात्र। वही खनिज व राजस्व विभाग के अधिकारी को  लोगो द्वारा शिकायत पर भी झांकने की फुर्सत नही रहते जो कभी शिकायत पर सुध लेने नही आते। आपको बता दे कि इन दिनों अभनपुर क्षेत्र में मुरम माफियो का गढ़ बन गया है। जो क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से आपसी साठ गांठ कर मुरम माफियो का सहयोग करने में कोई कसर नही छोड़ रहे है। जिसके चलते अभी तक कोई भी जनप्रतिनिधियों द्वारा इस पर शिकायत कर कोई कार्यवाही कराया है। वही अभनपुर क्षेत्र के खनिज विभाग के अधिकारियों का रायपुर कार्यालय में ही अपनी उपस्थिति बनाये रखते है और लोगो द्वारा अवैध खनन पर शिकायत पर अचानक छोटे कार्यवाही  दिखावे मात्र कार्यवाही कर अपना जिम्मेवारी निभाने का कार्य करते आ रहे है। वही क्षेत्र में खनिज विभाग के अधिकारी कभी नजर नही आते। इन दिनों अधिकारियों की सुस्त रवैये से मुरम माफिया अभनपुर क्षेत्र के ग्राम पचेड़ा,कुर्रा कठिया,केन्द्री व आसपास के गांवों में अवैध तरीके से अंधाधुन दिन रात खुदाई कर शासन को मिलने वाली रायल्टी बतौर राशि बंदरबाट किये जा रहे हैं। वही दनदनाते तेज रफ्तार  गाड़ियों के आवाज से दौड़ने वाले ट्रको से ग्रामवासी खासा परेशान है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads