*एक ओर छग की परम्परागत कार्यक्रमों को उठाने का कार्यक्रम कर रहे है वही दूसरी ओर तीजहरिनो का रोका छेका, नारी शक्ति का अपमान - सोना वर्मा -आरंग* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*एक ओर छग की परम्परागत कार्यक्रमों को उठाने का कार्यक्रम कर रहे है वही दूसरी ओर तीजहरिनो का रोका छेका, नारी शक्ति का अपमान - सोना वर्मा -आरंग*

तीजहरिनो का रोका छेका, नारी शक्ति का अपमान - सोना वर्मा

आरंग
 जिला पंचायत सदस्य सोना वर्मा ने बताया कि रायपुर जिला सहित लगभग पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ते क्रम में है। सरकार तथाकथित रूप से संक्रमण के रोकथाम के लिए तरह-तरह के उपाय किए, जगह-जगह क्वारंेटाइन सेंटर यहां तक कि लाकडॉउन भी किया, मगर मरीजों की संख्या में नियंत्रण सरकार के काबू में नहीं रहा। आज कोरोना संक्रमण के होते हुए भी उद्योग, धंधे, व्यवसाय, किराना दुकान, होटल, रेस्टोरेंट माल, चैपाटी सब खोल दिए गए हैं, केवल गणेश जी की पूजा एवं माता बहनों के तीज पर रोक है। एक ओर छग सरकार छत्तीसगढ़ के नरवा,गरुवा,घुरवा और बारी साथ ही छत्तीसगढ़ की परंपरा को उभारने का योजना बना रहे है वही  तीजहारिनो को तीज में आने-जाने पर प्रतिबंध पंचायतों के माध्यम से गांव गांव में मुनादी कराई जा रही है। यहां तक की पंचायत का फरमान है की इसे अनदेखा करने पर लोगों की पौनी पसारी बंद कर दी जाएगी। बड़ी विडंबना है की जहां लोग नारी शक्ति के गुणगान करते नहीं थकते, नारी सम्मान, समान अधिकार, नारी शिक्षा बात करने वाले आज माता बहनों को उनके पूर्वजों की संस्कृति से प्राप्त अधिकार का हनन करने में लग गए हैं। जिला पंचायत सदस्य सोना वर्मा ने कांग्रेस की महिला विधायकों जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हुए मुख्यमंत्री को इस पारंपरिक छत्तीसगढ़िया त्यौहार के बारे में जानकारी देने का अनुरोध व अपील की है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads