आंचलिक खबरें
क्षेत्रीय खबरें
छत्तीसगढ़
राजनीति
*मेघा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी यशवंत राव की पुण्यतिथि---मगरलोड*
गुरुवार, 13 अगस्त 2020
Edit
मेघा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी यशवंत राव की पुण्यतिथि
राजेंद्र साहू मगरलोड
महान देशभक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी यशवंत राव मेघा वाले की पुण्यतिथि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे हर्षोउल्लास के साथ दिन गुरुवार को शाम 4 बजे भारती जनता पार्टी की कार्यकर्ताओं एवं मेघा के जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाया गया।ज्ञात हो,की यशवंतराव मेघा वाले का जन्म 7 अक्टूबर 1926 को हुआ था।माता का नाम स्वर्गीय भागीरथी बाई एवं पिता का नाम केशवराव राव था।महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित नारायण राव मेघा वाले,यशवंतराव मेघा वाले का दादा था।बचपन से,ही पिता एवं दादा की देहांत के बाद इसकी शिक्षा रायपुर में उनके मामा के यहां हुई एवं बीए की शिक्षा प्राप्त किया।यशवंतराव बचपन से,ही राष्ट्रीय स्वयं संघ के संपर्क में आये और महज14-15 वर्ष की उम्र से,ही राव स्वयं सेवक रहे और गांधी जी के हत्या के बाद 1948 में अन्य सेवकों की भांति यशवंतराव मेघा वाले को 15 दिनों के लिए जेल की सजा हुई।यशवंतराव विद्यार्थी जीवन में अखिल भारतीय परिषद के छत्तीसगढ़ प्रांत के मंत्री रहे।फिर बाद में1950 में अपने गृह ग्राम मेघा में आकर निवास करने लगे। सन 1951में भारतीय जनसंघ के संगठन की स्थापना कर लोगों को संघ में जोड़ने का कार्य किया ।उसके बाद यशवंतराव बहुत से पदों में रहकर अपना जिम्मेदारी बखुबी से निभाकर क्षेत्र की जनता का सेवा करता रहा और 13 अगस्त 1997 को रायपुर में निधन हो गया।इस कार्यक्रम में संतोष सोनी महामंत्री मेघा मंडल, सोमनाथ निषाद उपसरपंच, देवनाथ साहू पंच, तोरण पटेल पंच,सुनील साहू पंच,उषा साहू पंच,साधना निर्मलकर पंच, हेमलता बंजारे पँच,सुनीता साहू पँच,हिमांशु साहू करन सोनी,शिवनंदन पटेल ,हर्षद साहू ,डोमेन्द्र सिन्हा उपस्थित रहे।इसकी जानकारी डोमेन्द्र सिन्हा एवं धर्मेन्द्र साहू आईटी सेल कुरूद के द्वारा दिया गया।
Previous article
Next article