*05 अक्टूबर को मध्य और उत्तर भारत के नवाचारी शिक्षकों की प्रस्तुति*
नवाचारी गतिविधियाँ समूह द्वारा "राष्ट्रीय शैक्षिक वेबीनार" का आयोजन,
05 अक्टूबर को मध्य और उत्तर भारत के नवाचारी शिक्षकों की प्रस्तुति
बसंत दीवान (रायपुर)
देश के सभी राज्यों से जुड़े और सबसे बड़े नवाचारी शिक्षक समूह " *नवाचारी गतिविधियाँ समूह भारत"* द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक वेबीनार के द्वितीय दिवस 05 अक्टूबर 2020 को सुबह 11:00 बजे, मध्य एवं उत्तर भारत के नवाचारी शिक्षक/ शिक्षिकाओं के कार्यो की प्रस्तुति होगी।
राष्ट्रीय शैक्षिक वेबीनार के द्वितीय दिवस 05 अक्टूबर 2020 को *मुख्य अतिथि* छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग प्रमुख सचिव *आदरणीय डॉ. आलोक शुक्ला* सर होंगेे।
*इसमें 05 अक्टूबर को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, गुजरात, राजस्थान, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दमन-दीव एवं दादर नगर हवेली राज्यों के शासकीय विद्यालयों में पदस्थ शिक्षक निम्न बिन्दुओं पर अपनी बात रखेंगे।*
(1) गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए नवाचार/अन्य उत्कृष्ट कार्यों की आवश्यकता
(2) देशभर के शासकीय शिक्षकों के स्वयं के नवाचार/अन्य उत्कृष्ट कार्य एवं लाभ
(3) कोविड-19 के दौरान पढ़ाई जारी रखने के लिए सभी राज्यों के शिक्षकों के विभिन्न प्रयास।
आईये नवाचारी गतिविधियाँ समूह को जाने
सर्व विदित है कि विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नवाचार एवं अन्य उत्कृष्ट गतिविधियों का विशेष महत्व होता है। शिक्षा विभाग द्वारा भी विद्यालयों में नवाचार करने के लिए प्रोत्साहन दिया जाता है।
उसी संदर्भ में शासकीय विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों द्वारा निर्मित एवं संचालित "नवाचारी गतिविधियां समूह" पिछले तीन वर्षों से लगाकर प्रयास कर रहा
यह समूह नवाचार के आदान-प्रदान करने का एक विशाल मंच है। इस समूह में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ही राष्ट्रीय स्तर के ग्रुप में सभी 28 राज्यों और सभी 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के शिक्षक इनके स्वयं के प्रयास से जुड़े हुए हैं। जो पूरे देश को एक मंच पर लाने का अद्भुत प्रयास किया गया है। *इस समूह के प्रमुख श्री संजीव कुमार सूर्यवंशी, शिक्षक , शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नन्दौरकलाँ , विकास खण्ड- सक्ती, जिला- जांजगीर-चांपा (छ.ग.) है।*
इस समूह में *जांजगीर जिले* से शरद चतुर्वेदी ,लता राठौर,मधु कारकेल, शीला शर्मा ,राजकुमार जलतारे, अशोक लहरे, निधि जायसवाल, दिलीप लहरे,कमल रत्नाकर ,धरमदास मानिकपुरी , सम्मान सिंह कंवर,किशन लठारे, कृष्ण हंसराज एवं *शिक्षा जिला सक्ती से* साहिल सिदार, संजय राठौर, मदनमोहन जायसवाल, पदुमलाल विजय, आकाश तिवारी, रमेश कुमार सूर्यवंशी सहयोग कर रहे हैं।
*रायपुर जिले* से नवाचारी गतिविधियाँ ग्रुप मे शीला गुरू गोस्वामी, सुनीला फ्रेंकलीन,सुचिता साहू , बसंत दीवान, ॠषि पांडे , सोमनाथ साहू, लोकनाथ साहू , अंकिता तिवारी, सावित्री साहू , नारायण देवांगन, गजेंद्र देवांगन राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में सहयोग प्रदान कर रहे हैं ।
*इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण YouTube एवं अन्य प्लेटफॉर्म पर होगा ।*

