*पुलिस प्रशासन की उदासीनता,सट्टा का कारोबार फल फूल रहा है* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*पुलिस प्रशासन की उदासीनता,सट्टा का कारोबार फल फूल रहा है*

 पुलिस प्रशासन की उदासीनता,सट्टा का कारोबार फल फूल रहा है






सन्देश गुप्ता,धमतरी

धमतरी में लम्बे समय से सट्टा का कारोबार फल फूल रहा है..जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से सटोरियों के हौसले बुलंद है... वही अब आईपीएल मैच शुरू होते ही शहर में रोजाना लाखो का सटटा कारोबार हो रहा है ..वैसे तो धमतरी में शहर में सट्टा लगाने का कारोबार नया नहीं है.हर साल की तरह यहां आईपीएल शुरू होते ही शहर के सट्टेबाज सक्रिय हो गए है ..लेकिन सटटेबाजों पर अंकुश लगाने में पुलिस हमेशा से नाकाम रहा है...हालांकि पुलिस दो चार छोटे एजेंटों को पकड़ कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेती है ..जबकि हकीकत यह है कि शहर के सभी खाईबाजों से पुलिस के आला अधिकारी वाकिफ है ..बावजूद इसके खादी वर्दी धारी इस पर लगाम कसने का प्रयास नही कर रहे है..यही वजह है कि यह कारोबार लगातार फलफूल रहा है..स्थानीय नागरिको की माने तो पुलिस प्रशासन सटटा पर अंकुश लगाने गंभीर नही है ..वही पुलिस के आला अफसरों ने सट्टा रोकने सभी थानेदारो सख्त लहजे मे हिदायत देने की बात कह रहे है.बहरहाल अब देखना यह है कि इस कारोबार पर पुलिस अंकुश लगा पाता है या नहीं..या फिर छोटे एजेंटों को पकड़कर बड़े खाईबाजों को बचाने का प्रयास किया जाता रहेगा...

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads