*आज का सुविचार*
🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃
💠 *Aaj_Ka_Vichar*💠
🎋 *..05-10-2020*..🎋
✍🏻एक सफल व्यक्ति हमेशा कुछ अच्छा हासिल करने के लिए प्रेरित होता है ना कि किसी को पराजित करने के लिए।
💐 *Brahma Kumaris* 💐
🌷 *ओमशान्ति*🌷
🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃
♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻
💥 *विचार परिवर्तन*💥
✍🏻लोहे को कोई नष्ट नहीं कर सकता बस उसका जंग उसे नष्ट करता है। इसी तरह आदमी को भी कोई और नहीं बल्कि उसकी सोच ही नष्ट कर सकती है। सोच अच्छी रखें, निश्चित अच्छा ही होगा।
🌹 *ओमशान्ति*🌹
♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
*संसार में कोई व्यक्ति यदि हमें अच्छा कहे तो क्या हम अच्छे हो जाएंगे ???**.... *नहीं , ऐसा कभी नहीं होगा। अगर हम बुरे हैं तो बुरे ही रहेंगे। अगर हम अच्छे हैं तो अच्छे ही रहेंगे , भले ही पूरी दुनियां हमें बुरा कहे। लोग निंदा करे तो मन में आनंद आना चाहिए। हम पाप नहीं करते , किसी को दुःख नहीं देते , फिर भी हमारी निंदा होती है तो उसमें दुःख नहीं होना चाहिए , प्रत्युत प्रसन्नता होने चाहिए। भगवान के द्वारा जो होता है, सब मंगलमय ही होता है। इसलिए मन के विरुद्ध बात हो जाए तो उसमें आनंद मनाना चाहिए।*
*एक संत ने कहा था.....* *"" मेरी निंदा से यदि किसी को संतोष होता है , तो बिना प्रयत्न के ही मेरी उन पर कृपा हो गई , क्योंकि कल्याण चाहने वाले पुरुष तो दूसरों के संतोष के लिए अपने कष्टपूर्वक कमाए हुए धन का भी परित्याग कर देते हैं। मुझे तो कुछ करना ही नहीं पड़ा।""*
*◆स्वयं विचार करें◆*
🌻🌻🌻🌻🌻🌻





