*देखे वीडियो--आरंग थाना में सब स्पेक्टर का विदाई समारोह*
आरंग थाना में सब स्पेक्टर का विदाई समारोह
आरंग
देखे वीडियो
आरंग नगर के पुलिस थाना में उस समय पुलिस स्टाफ के लोग भावविभोर हो गए जब अपने साथ रहे पुलिस स्टाफ व सब स्पेक्टर अश्वनी शर्मा को भविष्य पल की कामना किये । आपको बता दे कि सब स्पेक5 अश्विनी शर्मा का आरंग थाना से महासमुंद जिले के थाने में स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन थाना परिसर में किया गया साथ ही पुलिस स्टॉप के सब स्पेक्टर अश्वनी शर्मा के साथ बिताए पल की जुबानी स्टॉप के लोगो ने बताये तो सुन सभी भावभीनी व भावविभोर हो गए ।
आरंग थाना प्रभारी लेखधर दीवान ने अश्वनी शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शर्मा जी महज 3 माह आरंग थाना में अपनी सेवाएं दिए पर सरल चित्त और अपने पन की भावना से हम सब के बीच एक अमिट छाप याद के रूप में संजोए रखे। वही पुलिस स्टाफ के कर्मचारियों ने भी अश्वनी शर्मा के साथ बिताए पल व साथ रहकर दिये
अपनी सेवाओ को भी याद कर सभी को भावविभोर कर दिए। वही थाना प्रभारी दीवान जी ने कविता के माध्यम से अपनी अलग अंदाज में सभी को खिलखिलाने को मजबूर कर दिए। साथ ही अश्वनी शर्मा ने आरंग थाना के स्टाफ के साथ बिताए समय को अच्छा यादगार माना। अंत मे थाना प्रभारी लेखधर दीवान जी द्वारा पुलिस कर्मचारियों की ओर से श्री फल और शॉल भेंट कर सब स्पेक्टर अश्वनी शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना किये ।



