*प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेंचने वाला मेडिकल संचालक गिरफ्तार*
प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेंचने वाला मेडिकल संचालक गिरफ्तार
सुरेन्द्र जैन, सांकरा निको(धरसीवां)
उरला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मेडिकल संचालक को प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचते पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया है।
उरला टीआई अमित तिवारी ने बताया कि नआरोपी हरीश गायकवाड पिता तुला राम गायकवाड उम्र 20 वर्ष निवासी सुभाष चौक उरला का जरिए मुखबीर सूचना आदित्य मेडिकल स्टोर है उक्त मेडिकल स्टोर में संचालक हरीश गायकवाड प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेंचने का काम कर रहा है ऐंसी सूचना मुखबिर से पुलिस को मिली इसके पश्चात पुलिस ने दबिश दी तो मेडिकल दुकान में प्रतिबंधित एवं मनो उत्तेजक स्वापक औषधि रखकर अवैध रूप से बिक्री कर अवैध लाभ अर्जित करते मेडिकल संचालक को पाया गया पुलिस ने आरोपी हरीश गायकवाड पिता तुला गायकवाड़ उम्र 20 वर्ष निवासी सुभाष चौक उरला के पास से Codistar cough syraup 12 नग,.lomotil compositions 2.5 mg 35 पन्ना,spasmax pain 05 पन्ना,alpracare 57 पन्ना जप्त किया आरोपी को अपराध क्रमांक 325/20 धारा 21 (ख) एनडीपीएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ओर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा।

